Idea का नेटवर्क दिल्ली-एनसीआर में ठप्प, कई यूज़र्स कर रहे हैं शिकायत

दिल्ली-एनसीआर (NCR) क्षेत्र में कुछ यूजर्स ने रिपोर्ट किया कि आइडिया (Idea) के नेटवर्क में समस्या आ रही है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 9 अप्रैल 2019 18:12 IST
ख़ास बातें
  • दोपहर 12 बजे से शुरू हुई Idea नेटवर्क में समस्या
  • दिल्ली-एनसीआर में यूज़र को हुई परेशानी
  • यूज़र्स ने Idea नेटवर्क में आ रही समस्या की शिकायत की

Idea का नेटवर्क दिल्ली-एनसीआर में ठप्प, कई यूज़र्स कर रहे हैं शिकायत

दिल्ली-एनसीआर (NCR) क्षेत्र में कुछ यूजर्स ने रिपोर्ट किया कि आइडिया (Idea) का नेटवर्क गायब हो गया है या कह लीजिए कि नेटवर्क ठप्प रहा। दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में खराब कनेक्टिविटी को लेकर कई यूज़र ने ट्वीट किया है। आइडिया (Idea) के कॉल और डेटा नेटवर्क आज दोपहर 12 बजे से ही डाउन थे। एक यूज़र ने रिपोर्ट किया कि कई शिकायतों के बाद दिल्ली के कृष्णा नगर में आइडिया स्टोर को बंद कर दिया गया। याद करा दें कि Idea और टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन (Vodafone) का मर्जर हो चुका है।

गैजेट्स 360 भी आइडिया नेटवर्क में आ रही समस्या की पुष्टि कर सकता है। दोपहर 2.33 बजे पर एक ट्विटर यूज़र ने ट्वीट किया कि दोपहर 12 बजे समस्या शुरू हुई और अब तक समस्या को सुलझाया नहीं गया है। वहीं, कुछ आइडिया (Idea) यूज़र ने नेटवर्क में समस्या की वज़ह से कॉल करने में असमर्थता भी जताई है। अन्य यूज़र्स को 2जी/ 3 जी/ 4जी कनेक्टिविटी में भी समस्या का सामना करना पड़ा।

जैसा कि हमने आपको बताया कि एक अन्य यूज़र ने दावा किया कि दिल्ली के कृष्णा नगर में कई शिकायतों के बाद आइडिया स्टोर को बंद कर दिया गया था। कई रिपोर्ट में दिल्ली-एनसीआर में नेटवर्क समस्या को रिपोर्ट किया गया तो वहीं, कुछ रिपोर्ट में केवल नोएडा में आ रही समस्या का जिक्र है।

गैजेट्स 360 ने आइडिया (Idea) से नेटवर्क समस्या को लेकर संपर्क किया है, कंपनी से जवाब आने के बाद हम अपनी खबर को अपडेट करेंगे। खबर लिखे जाने तक आइडिया कस्टमर केयर के ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया गया है। ट्वीट के जरिए यूजर को इस बात का आश्वासन दिलाया जा रहा है कि यह एक अस्थाई समस्या है, लेकिन ट्वीट में कहीं भी इस बात का जिक्र नहीं है कि आखिर कब तक इस समस्या का समाधान निकाल लिया जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Idea, Vodafone Idea, Network Outage, Outage

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  2. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  4. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  5. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  6. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  7. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  8. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  9. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  10. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.