वोडाफोन 4जी सिम पाने का तरीका

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 22 जनवरी 2016 17:09 IST
वोडाफोन ने केरल और मैसूर में अपनी 4जी सेवाओं की शुरुआत कर दी है। इस टेलीकॉम कंपनी की 4जी सेवाएं जल्द ही कोलकाता, दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरू में भी उपलब्ध होंगी। इसे मार्च 2016 तक पेश किए जाने की उम्मीद है। अगर आप वोडाफोन के सिम का इस्तेमाल करते हैं तो नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करके आसानी से वोडाफोन 4जी सिम पा सकते हैं। इसके लिए आपको 4जी सेवाओं को लॉन्च किए जाने तक इंतज़ार करने की ज़रूरत नहीं। वोडाफोन के 4जी सिम कई शहरों में उपलब्ध हैं जिसमें दिल्ली भी शामिल है। सबसे पहले आप कंपनी के ग्राहक सेवा केंद्र में फोन करके 4जी सिम की उपलब्धता के बारे में जानकारी हासिल कर लें। ध्यान रहे कि वोडाफोन कुछ क्षेत्रों में 4जी सिम लेने पर 1 जीबी 4जी डेटा मुफ्त दे रही है। इस मुफ्त डेटा का फायदा 4जी सेवा को लॉन्च किए जाने के बाद उठाया जा सकता है।

वोडाफोन 4जी सिम पाने के लिए इन टिप्स का पालन करें:
Advertisement

1. नजदीक के वोडाफोन स्टोर में जाकर आप 4जी सिम के लिए ऑर्डर दे सकते हैं।

2. पहचान और स्मार्टफोन में 4जी सपोर्ट की मौजूदगी की जांच के बाद वोडाफोन ग्राहक सेवा अधिकारी आपको एक 4जी सिम कार्ड देगा।
Advertisement

3. कार्ड को एक्टिवेट करने के लिए अपने मौजूदा वोडाफोन से एसएमएएस भेजें। आपको SIMEX <नए 4जी सिम कार्ड का डिजिट नंबर> टेक्स्ट को 55199 पर एसएमएस करना होगा। सिम कार्ड नंबर आपको दिए गए नए सिम कार्ड पर उपलब्ध रहेगा।
Advertisement

4. आपको 55199 की ओर से एसएमएस का जवाब मिलेगा जिसमें नए सिम नंबर का कुछ हिस्सा होगा।

5. इसके बाद अपने नए सिम के आखिरी 6 नंबर को 55199 पर एसएमएस करें। यह आपको 55199 से मिले पहले रिस्पॉन्स एसएमएस के दो घंटे के अंदर करना होगा।
Advertisement

6. इसके बाद आपको बधाई एसएमएस मिलेगा। जिसके 5-10 मिनट के बाद नया 4जी सिम सक्रिय हो जाएगा।
Advertisement

7. इसके बाद अपने मोबाइल में पुराने सिम की जगह नए सिम को लगा लें। और वोडाफोन की सुविधा का फायदा उठाते रहें।

बस इतना ही। अब आप नए सिम का इस्तेमाल शुरू कर सकते हैं। जैसे ही आपके क्षेत्र में 4जी सेवाएं लॉन्च होगीं, आप 4जी के तेज रफ्तार का फायदा उठा पाएंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  5. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  5. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  7. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  9. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.