Jio मोबाइल नम्बर से ISD कॉल ऐसे करें

Jio पर 501 रुपये का ग्लोबल ISD कोम्बो पैक उपलब्ध है। यह प्रीपेड और पोस्टेपड दोनों ही तरह के उपभोक्ताओँ के लिए है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 9 मई 2021 16:31 IST
ख़ास बातें
  • ISD SMS भेजने के लिए जियो नेटवर्क पर है 5 रुपये प्रति मैसेज चार्ज।
  • 501 रुपये का ग्लोबल ISD कॉम्बो पैक देता है 424.58 रुपये का टॉकटाइम
  • MyJio app के द्वारा पोस्टपेड और प्रीपेड कस्टमर्स खरीद सकते हैं ISD पैक

Jio 230 देशों के 14000 एरिया कोड में ISD सर्विस उपलब्ध करवाने का दावा करती है।

Jio नेटवर्क के उपभोक्ता अपने जियो नम्बर पर अन्तर्राष्ट्रीय कॉल करने के लिए आसानी से ISD सर्विस एक्टिवेट कर सकते हैं। इसके लिए अलग अलग कॉल दर से चार्ज किया जाता है। हालांकि जियो कस्टमर्स के लिए ISD कॉलिंग हेतु एक समर्पित ISD पैक भी बनाया गया है। इसके द्वारा आपको देश से बाहर कॉल करने के लिए कुछ मिनट दिए जाते हैं। साथ ही यह टेलीकॉम ऑपरेटर अपने यूजर्स ISD SMS करने की सुविधा भी देता है। जियो 230 देशों के 14000 एरिया कोड में ISD सर्विस उपलब्ध करवाने का दावा करती है।
 

How to activate ISD on Jio

Jio पर 501 रुपये का ग्लोबल ISD कोम्बो पैक उपलब्ध है। यह प्रीपेड और पोस्टेपड दोनों ही तरह के उपभोक्ताओँ के लिए है। इसके द्वारा रिचार्ज करवाने पर कस्मटमर्स ISD कॉल करने हेतु गंतव्य स्थान के एरिया कोड के साथ ही उस नम्बर के पहले + लगाकर कॉल कर सकते हैं।

Jio ISD पैक में 424.58 रुपये का टॉकटाइम मिलता है जो कि 28 दिनों के लिए वैध होता है। यह ISD कॉल और एसएमएस करने हेतु दिया जाता है। इसके अन्तर्गत उपभोक्ताओँ को 5 ISD SMS की छूट दी जाती है जो वह 28 दिनों के भीतर कर सकते हैं।

Jio site पर प्रत्येक गंतव्य देश के लिए टैरिफ जानकारी दी गई है। यदि आप ISD SMS करते हैं तो इसके लिए ऑपरेटर 5 प्रति मैसेज की दर से शुल्क लेता है।
Advertisement
प्रीपेड कस्टमर्स के लिए ग्लोबल ISD कॉम्बो पैक अन्य दूसरे रेगुलर पैक के जैसे ही उपलब्ध है। यह रिचार्ज के बाद अन्तर्राष्ट्रीय फोन नम्बर डायल करते ही एक्टिवेट हो जाता है। वहीं पोस्टपेड कस्टमर्स के लिए यह मासिक बिल के साथ लगकर आता है।

MyJio app के द्वारा पोस्टपेड और प्रीपेड दोनों ही तरह के कस्टमर्स इन पैक को एक्टिवेट करवा सकते हैं। इसके अलावा Jio.com site पर भी सुविधा उपलब्ध है। यदि आपके पास Jio Fiber कनेक्शन है तो आप 501 के पैक के साथ ISD कॉल कर सकते हैं। यह Jio Fiber कस्टमर्स के लिए MyJio app और Jio.com site पर उपलब्ध है। Jio Fiber पर 502 रुपये का ISD प्लान है जिसमें उपभोक्ता को यूएस और कनाडा में 30 दिन की वैधता के साथ 1500 मिनट की कॉलिंग दी जाती है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: ISD calls, ISD tarrifs, ISD call, Jio ISD service
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  2. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  3. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  4. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  5. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  6. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  7. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  8. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  9. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  10. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.