देश में 10 महीनों में 3 लाख से ज्यादा साइट्स पर शुरू हुआ 5G नेटवर्क

देश के 714 जिलों में यह नेटवर्क शुरू हो चुका है। यह सर्विस केवल Reliance Jio और Bharti Airtel दे रही हैं।

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 1 अगस्त 2023 18:26 IST
ख़ास बातें
  • देश के 714 जिलों में यह नेटवर्क शुरू हो चुका है
  • पिछले वर्ष देश में यह हाई-स्पीड सर्विस लॉन्च की गई थी
  • टेलीकॉम कंपनियों के बिजनेस में 5G सर्विसेज से बढ़ोतरी हो सकती है

यह सर्विस केवल Reliance Jio और Bharti Airtel दे रही हैं

टेलीकॉम कंपनियों ने 5G नेटवर्क शुरू होने के 10 महीनों के अंदर इसे तीन लाख से ज्यादा साइट्स पर शुरू कर दिया है। पिछले वर्ष देश में यह हाई-स्पीड सर्विस शुरू की गई थी। देश के 714 जिलों में यह नेटवर्क शुरू हो चुका है। देश में यह सर्विस केवल Reliance Jio और Bharti Airtel दे रही हैं। 

टेलीकॉम मिनिस्टर Ashwini Vaishnaw ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Koo पर बताया, "दुनिया में सबसे तेज 5G नेटवर्क का लॉन्च जारी है। देश के 714 जिलों में तीन से ज्यादा 5G साइट्स पर इसे शुरू किया गया है।" इस नेटवर्क को लॉन्च करने के आठ महीनों के अंदर दो लाख साइट्स पर इसे शुरू किया गया था। इससे पहले मिनिस्टर ऑफ स्टेट फॉर कम्युनिकेशंस Devusinh Chauhan ने बताया था कि 5G नेटवर्क शुरू होने के 200 दिनों के अंदर यह 600 से अधिक जिलों में पहुंच गया है। पिछले महीने Ericsson Mobility Report में बताया गया था कि पिछले वर्ष 5G सब्सक्राइबर्स की संख्या लगभग एक करोड़ पहुंचने का अनुमान है। यह 2028 के अंत तक कुल मोबाइल सब्सक्राइबर्स की लगभग 57 प्रतिशत हो सकती है। 

हाल ही में सरकारी टेलीकॉम कंपनी (BSNL) ने 4G सर्विसेज की थी। कंपनी को 4G और 5G सर्विसेज लॉन्च करने के लिए केंद्र सरकार की ओर से 89,000 करोड़ रुपये से अधिक का पैकेज मिला है। BSNL को प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों से कड़े मुकाबले का सामना करना पड़ रहा है। इसके सब्सक्राइबर्स की संख्या भी घट रही है। टेलीकॉम मिनिस्टर Ashwini Vaishnaw ने कहा था कि अगले वर्ष प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों को BSNL टक्कर देने की स्थिति में होगी। उनका कहना था, "कंपनी की 4G और 5G सर्विसेज लॉन्च होने के बाद इसके सब्सक्राइबर्स की संख्या में कमी रुक जाएगी।" टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के अनुसार, BSNL का मार्च में मार्केट शेयर 9.27 प्रतिशत का था और मोबाइल सेगमेंट में इसके सब्सक्राइबर्स की संख्या लगभग 10.36 करोड़ थी। 

रिलायंस जियो और भारती एयरटेल तेजी से अपने 5G नेटवर्क का दायरा बढ़ा रही हैं। इन कंपनियों का मुकाबला करने में BSNL को परेशानी हो रही है। कंपनी का पिछले वित्त वर्ष में लॉस 8,161 करोड़ रुपये पर पहुंच गया था। इससे पिछले वित्त वर्ष में 6,982 करोड़ रुपये का था। कंपनी का लॉस बढ़ने का बड़ा कारण सरकार को चुकाए जाने वाले एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (AGR) के लिए प्रोविजन करना था।  
Advertisement

 

Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.