कॉल ड्रॉप: टेलिकॉम कंपनियों ने लगाई ट्राई से अनुपालन सीमा बढ़ाने की गुहार

विज्ञापन
Indo-Asian News Service, अपडेटेड: 8 मार्च 2016 10:45 IST
दूरसंचार सेवा कंपनियों ने भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) से अनुरोध किया है कि कॉल ड्रॉप मुआवजा आदेश वह सोमवार से लागू न करे, क्योंकि सर्वोच्च न्यायालय 10 मार्च को इस मामले की सुनवाई करने वाला है।

सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीओएआई) और एसोसिएशन ऑफ यूनीफाइड टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स ऑफ इंडिया (एयूएसपीआई) ने ट्राई को सोमवार को भेजे गए अपने एक संयुक्त पत्र में कहा, "कृपया इस बात पर गौर करें कि सर्वोच्च न्यायालय ने मामले की आखिरी सुनवाई 10 मार्च को की जानी सुनिश्चित की है।"
Advertisement

पत्र में कहा गया है, "इसे देखते हुए और चूंकि मामला अदालत में विचाराधीन है, हमारा अनुरोध है कि दो मार्च 2016 के पत्र को अभी लागू न किया जाए।"

ट्राई ने दूरसंचार कंपनियों को कॉल ड्रॉप मुआवजा पर अनुपालन रिपोर्ट जमा करने के लिए सात मार्च तक की मोहलत दी थी।
Advertisement

ट्राई के फैसले को चुनौती देने वाली कंपनियों की एक याचिका पर सुनवाई करते हुए सर्वोच्च न्यायालय ने चार मार्च को कोई भी अंतरिम आदेश देने से इनकार कर दिया था और मामले की सुनवाई 10 मार्च को करने का फैसला किया था।
Advertisement

ट्राई ने 16 अक्टूबर 2015 के फैसले में एक जनवरी 2016 से कॉल ड्रॉप के लिए ग्राहकों को मुआवजा दिया जाना अनिवार्य कर दिया था। सीओएआई और एयूएसपीआई ने इसके विरुद्ध अदालत में याचिका दाखिल की है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  2. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  4. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  6. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  7. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  8. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  10. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.