BSNL ने लॉन्च किया WhatsApp चैटबॉट, चुटकी में भरें बिल या रजिस्टर करें शिकायत

WhatsApp पर यूजर्स को चैटबॉक को 'Hi' भेजकर संवाद को शुरू करना होगा। चैटबॉट यूजर्स को ऑप्शन मुहैया कराएगा और उन्हें उपलब्ध ऑप्शन को चुनकर आगे बढ़ना होगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 20 नवंबर 2023 21:39 IST
ख़ास बातें
  • BSNL ने लॉन्च किया WhatsApp चैटबॉट
  • बातचीत शुरू करने के लिए आपको 18004444 नंबर पर 'Hi' भेजना होगा
  • इसमें शिकायत दर्ज करने या बिल संबंधी जानकारी लेने जैसी सुविधा मिलेगी
प्राइवेट कंपनियों के दबदबे को कम करने के लिए BSNL ने भी अपनी कमर कस ली है। राज्य सरकार के स्वामित्व वाली कंपनी अपनी भारत फाइबर सर्विस के जरिए Airtel और Jio दोनों को कड़ी टक्कर दे रही है और अब, BSNL ने ग्राहक अनुभव को बेहतर बनाने के लिए अपनी WhatsApp चैटबॉट सर्विस को भी लॉन्च कर दिया है, जिसमें ग्राहक व्हाट्सऐप के जरिए ही कई सर्विस, किसी शिकायत या किसी प्रश्न का सेकंड्स में समाधान हासिल कर सकेंगे। 

BSNL तमिलनाडु ने X पर एक पोस्ट के जरिए जानकारी दी है कि उन्होंने WhatsApp चैटबॉट को लॉन्च किया है, जो ग्राहकों को कई तरह की सर्विस तक आसान पहुंच देगा और उनकी शिकायतों को भी रजिस्टर करेगा। इसमें यूजर्स को केवल WhatsApp पर Hi भेजकर उपलब्ध ऑप्शन को चुनना होगा। इस पहल के साथ BSNL ग्राहकों के लिए उपभोक्ता अनुभव बेहतर बनाने का काम कर रहा है।
Advertisement
 

इसके लिए बीएसएनएल ने अपने सेल्फकेयर ऐप को अपग्रेड किया है। WhatsApp पर यूजर्स को चैटबॉक को 'Hi' भेजकर संवाद को शुरू करना होगा। चैटबॉट यूजर्स को ऑप्शन मुहैया कराएगा और उन्हें उपलब्ध ऑप्शन को चुनकर आगे बढ़ना होगा।
 

कैसे इस्तेमाल करें BSNL चैटबॉट?

बातचीत शुरू करने के लिए आपको 18004444 नंबर पर 'Hi' भेजना है। आप इस लिंक के जरिए भी इसे एक्सेस कर सकते हैं।
Advertisement
 

किन सर्विस का मिलेगा फायदा?

नए चैटबॉट के जरिए आप अपने लिए नया फाइबर कनेक्शन बुक कर सकते हैं। इसके अलावा, इसके जरिए बिल डिटेल्स को भी जांचा जा सकता है और साथ ही उनका भुगतान भी किया जा सकता है। पहले किए गए बिल पेमेंट्स की डिटेल्स को भी जांच सकते हैं। चैटबॉट आपको PDF के रूप में बिल को डाउलोड करने की सुविधा भी देता है।

अन्य सुविधाओं में शिकायतों का दर्ज कराना, उनकी स्थिति जांचना और मौजूदा प्लान को बदलना शामिल है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: BSNL, BSNL Chatbot, BSNL Customer Care Service
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
  2. iPhone 18 Pro लॉन्च होते ही महंगे हुए पुराने iPhones, 17 से लेकर Air तक की कीमत बढ़ी
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro लॉन्च होते ही महंगे हुए पुराने iPhones, 17 से लेकर Air तक की कीमत बढ़ी
  2. iPhone 18 Pro कहां सबसे सस्ता? दुबई, सिंगापुर से लेकर अमेरिका तक, कीमत में इतना अंतर
  3. '10 सालों में AI इंसानों को खत्म कर देगा', Anthropic रिसर्चर ने दी चेतावनी, छोड़ी नौकरी!
  4. iPhone 18 Pro से फोल्डेबल Duo तक, Apple के नए प्रोडक्ट्स की भारत में इतनी है कीमत
  5. PhonePe से अब विदेशों में करें VISA पेमेंट! नहीं पड़ेगी कार्ड की जरूरत, बना भारत का पहला ऐप
  6. HMD Key 2 बजट फोन जल्द हो सकता है लॉन्च! 13MP डुअल कैमरा, 5000mAh बैटरी
  7. 500 रुपये से कम में 5 वायर्ड ईयरफोन, JBL और boAt जैसे कई ऑप्शन
  8. Apple Watch Ultra 4 लॉन्च हुई 50 घंटे की बैटरी के साथ, S11 चिप से लैस, जानें कीमत
  9. Apple Watch Series 12 हुई लॉन्च, नई S11 चिप, 38 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  10. Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, बुक स्टाइल के साथ डबल कैमरा से लैस, जानें कितना है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.