बीएसएनएल के नए ग्राहकों के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉल वाला प्लान
विज्ञापन
Bhasha,
अपडेटेड: 25 जनवरी 2017 12:10 IST
ख़ास बातें
149 रुपये में प्रतिदिन किसी दूसरे नेटवर्क पर 30 मिनट मुफ्त कॉल की सुविधा
एकमुश्त 439 रुपये का भुगतान कर पाएं तीन महीने के लिए यह सुविधा
इस पेशकश के तहत 300 एमबी का डेटा भी मिलेगा
निजी कंपनियों को प्रतिस्पर्धा देने के लिए सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल ने एक प्रीपेड योजना की पेशकश की है। इसके तहत नए ग्राहक 149 रुपये में प्रतिदिन किसी दूसरे नेटवर्क पर 30 मिनट मुफ्त कॉल (स्थानीय और एसटीडी) कर सकेंगे।
बीएसएनएल ने बयान में कहा कि ग्राहकों को एकमुश्त 439 रुपये का भुगतान कर तीन महीने के लिए इसी तरह की मुफ्त असीमित कॉल का विकल्प भी मिलेगा। इसके अलावा उपभोक्ताओं को इस पेशकश के तहत 300 एमबी का डेटा भी मिलेगा। उचित इस्तेमाल नीति के तहत अन्य नेटवर्कों पर कॉल की सीमा 30 मिनट प्रतिदिन होगी।
बीएसएनएल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अनुपम श्रीवास्तव ने कहा कि बीएसएनएल हमेशा से अपने ग्राहकों को सस्ती सेवाएं देने में अग्रणी रही है। हमारा ऐसा ही प्रयास है। ग्राहक हमारी सेवाएं लेने को आ रहे हैं। मार्च, 2015 के बाद से हमारी बाजार हिस्सेदारी में एक प्रतिशत का इजाफा हुआ है।
कंपनी ने कहा है कि यह प्रोत्साहन पेशकश अखिल भारतीय स्तर पर 24 जनवरी 2017 से उपलब्ध होगी।