बीएसएनएल की नई योजना: एक लाख पंचायतों को वाई-फाई इंटरनेट से जोड़ा जाएगा

बीएसएनएल की नई योजना: एक लाख पंचायतों को वाई-फाई इंटरनेट से जोड़ा जाएगा
विज्ञापन
ग्रामीण ब्रॉडबैंड परियोजना को लागू करने में हो रही देरी को देखते हुए दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल ने नई योजना बनाई है। कंपनी ने वाई-फाई टेक्नोलॉजी आधारित नेटवर्क का परीक्षण शुरू किया है जो कि एक साल में एक लाख ग्राम पंचायतों तक हाइस्पीड इंटरनेट सेवा उपलब्ध कराने में सक्षम होगी। वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में इसका परीक्षण किया जा रहा है।

बीएसएनएल के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक अनुपम श्रीवास्तव ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, "फाइबर नेटवर्क बिछाने में भारी श्रम बल की जरूरत होती है। हमने वाई-फाई नेटवर्क का उपयोग कर ग्राम पंचायतों को जोड़ने के लिये ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी का परीक्षण पायलट आधार पर शुरू किया है। इसके साथ हम एक साल में एक लाख ग्राम पंचायतों को जोड़ने को लेकर आशान्वित हैं।"

कंपनी अलवर जिले के तीन गांवों में इस प्रौद्योगिकी की सततता का परीक्षण कर रही है। इसके तहत अलवर जिले के तीन गांव करेन्दा, फालसा तथा बहादरी में वाईफाई टावरों को जोड़ने वाला छह किलोमीटर का वायरलैस नेटवर्क स्थापित किया गया है। बीएसएनएल एक्सचेंज भिवाड़ी में है। कंपनी ने 500 परीक्षण कनेक्शन उपलब्ध कराए हैं।

बीएसएनल की ओर से घरेलू दूरसंचार उपकरण कंपनी विहान नेटवर्क्‍स इस परियोजना का कार्यान्वयन कर रही है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BSNL, Internet
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung के Galaxy Z Fold 8 की 28 लाख यूनिट्स की हो सकती है मैन्युफैक्चरिंग
  2. ट्रंप के सोशल मीडिया पोस्ट से होगी कमाई? लेकिन पहले चुकाने पड़ सकते हैं ₹85 लाख
  3. जापान में इंसानों के लिए आया अनोखा रेफ्रिजरेटर, मात्र 5 मिनट में ठंडा करता है शरीर
  4. भारत की खुद की हवा में उड़ने वाली टैक्सी तैयार! IIT Madras ने दिखाया 110 Km रेंज वाला e200X
  5. ऑनलाइन गेमिंग में बच्चे रहेंगे सुरक्षित, बस इन बातों पर जरूर दें ध्यान
  6. Poco M8 Power के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा 
  7. फोन-लैपटॉप के बाद अब सब्सक्रिप्शन भी महंगे, Apple ने बढ़ाए इस सर्विस के दाम
  8. Vivo X300 E की प्री-सेल्स शुरू, जानें कैसे होंगे स्पेसिफिकेशंस
  9. CJP के 'Chalo Sansad' मार्च के बीच दिल्ली के कुछ इलाकों में बंद हुआ इंटरनेट!
  10. ₹5000 डिस्काउंट के साथ खरीदें Motorola Edge 70 Max, आज से पहली सेल से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »