Rs 299 की कीमत में BSNL प्लान में मिलेगा रोज़ 3GB डाटा और कई बेनेफिट्स

किफायती कीमत में ज्यादा से ज्यादा डाटा सुविधा की तलाश कर रहे यूज़र्स के लिए BSNL का यह प्लान काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 1 फरवरी 2022 15:01 IST
ख़ास बातें
  • BSNL के रीचार्ज प्लान में मिलेगी 30 दिन की वैलिडिटी
  • प्लान में मौजूद है अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग
  • प्लान कम कीमत में दे रहा शानदार बेनेफिट्स
भारत संचार निगम लिमिटिड BSNL ने अपने प्रीपेड रीचार्ज प्लान में कुछ नए रीचार्ज प्लान्स को शामिल किया है, जिसमें कई शानदार बेनेफिट्स यूज़र को प्रदान किए जाएंगे। महंगाई के दौर में ज्यादतर यूज़र्स सस्ते रीचार्ज प्लान की तरफ जाना पसंद करते हैं। ऐसे में सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने यूज़र्स के लिए 299 रुपये का प्लान पेश किया है। इस रीचार्ज प्लान में यूज़र्स को मौजूदा सभी टेलीकॉम बेनेफिट्स प्रदान किए जा रहे हैं। खास बात यह है कि यह प्लान उन ग्राहकों के लिए फायदेमंद साबित होगा, जिनकी डेली डाटा जरूर 1.5 जीबी व 2 जीबी से अधिक है।

BSNL के नए 299 रीचार्ज प्लान में ग्राहकों को 30 दिन तक की वैलिडिटी प्रदान की जाती है। बेनेफिट्स की बात करें, तो 300 रुपये से कम की कीमत का यह बीएसएनएल रीचार्ज प्लान ग्राहकों को अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग बेनेफिट प्रदान करता है, जिसमें दिल्ली और मुबंई में MTNL नेटवर्क शामिल है। कॉलिंग के अलावा, यह प्लान डेली 100 फ्री एसएमएस की सुविधा भी प्रदान करता है।
Advertisement

बात इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत की करें, तो वो है प्लान के तहत मिलने वाला डाटा। इस प्लान में ग्राहकों को रोज़ना 3 जीबी डाटा इस्तेमाल के लिए प्रदान किया जाता है। डेली डाटा कोटा खत्म होने के बाद ग्राहकों की इंटरनेट स्पीड घटकर 80 kbps हो जाती है। डेली 3 जीबी डाटा और 30 दिन की वैलिडिटी को देखें, तो प्लान के तहत ग्राहकों को कुल मिलाकर 90 जीबी डाटा इस्तेमाल के लिए प्राप्त होगा।

सस्ती कीमत में ज्यादा से ज्यादा डाटा सुविधा की तलाश कर रहे यूज़र्स के लिए यह प्लान काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BSNL Rs 299 recharge plan, BSNL, BSNL Daily 3GB data plan
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹51 में अनलिमिटेड 5G, वो भी पूरे महीने! रिचार्ज करने से पहले यहां जान लें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. गेमिंग मॉनिटर बनाने वाली ViewSonic ने भारत में लॉन्च किए 65-इंच तक के Google TV
  2. ₹51 में अनलिमिटेड 5G, वो भी पूरे महीने! रिचार्ज करने से पहले यहां जान लें पूरा ऑफर
  3. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  4. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  7. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  8. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  9. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.