Jio और Airtel को BSNL की चुनौती, हर महीने मिलेगा 31 जीबी डेटा

BSNL ने Reliance Jio, Airtel, Vodafone समेत अन्य कंपनियों से मुकाबले के लिए नया पोस्टपेड प्लान लॉन्च कर दिया है। बीएसएनएल के नए पोस्टपेड प्लान की कीमत 299 रुपये है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 26 सितंबर 2018 16:05 IST
ख़ास बातें
  • जियो, एयरटेल को टक्कर देगा बीएसएनएल का नया पोस्टपेड प्लान
  • BSNL के नए पोस्टपेड प्लान की कीमत 299 रुपये
  • BSNL ने पेश किया नया पोस्टपेड प्लान
सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने Reliance Jio, Airtel, Vodafone समेत अन्य कंपनियों से मुकाबले के लिए नया पोस्टपेड प्लान लॉन्च कर दिया है। बीएसएनएल के नए पोस्टपेड प्लान की कीमत 299 रुपये है। 299 रुपये के रीचार्ज पर आपको 31 जीबी डेटा (एफयूपी), अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। BSNL का यह प्लान रिलायंस जियो के 199 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान, वोडाफोन के 299 रुपये और एयरटेल के 399 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान को टक्कर देगा। बता दें कि भारत संचार निगम लिमिटेड का यह पोस्टपेड प्लान केवल नए उपभोक्ताओं के लिए है।

BSNL का 299 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान 31 जीबी डेटा, किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग ( मुंबई और दिल्ली सर्किल छोड़कर) और प्रतिदिन 100 एसएमएस की सुविधा के साथ आता है। डेटा खपत के बाद स्पीड घटकर 80Kbps रह जाएगी। Telecom Talk की रिपोर्ट के मुताबिक, ग्राहकों को 299 रुपये वाला प्लान लेने के लिए अलग से जीएसटी चार्ज भी देना होगा। बता दें कि BSNL के नए पोस्टपेड प्लान में बचा हुआ डेटा अगले महीने में जोड़ा नहीं जाएगा।
Advertisement

Reliance Jio का 199 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान 25 जीबी 4 जी डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल, 100 एसएमएस और जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन देता है। 25 जीबी डेटा के बाद प्रति जीबी के लिए 20 रुपये का चार्ज लगता है। रिलायंस जियो का पोस्टपेड प्लान 250 रुपये के सिक्योरिटी (रिफंडेबल) और 99 रुपये की जियो प्राइम मेंबरशिप के साथ आता है। Vodafone का 299 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान 20 जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, रोमिंग पर फ्री इनकमिंग और आउटगोइंग कॉल, 12 महीने के लिए वोडाफोन प्ले का फ्री सब्सक्रिप्शन और 100 एसएमएस (लोकल और एसटीडी) मिलते हैं। यह प्लान 50 जीबी डेटा रोलआवर के साथ आता है। Airtel के 399 रुपये वाले प्लान में प्रति माह 20 जीबी 3 जी/4 जी डेटा मिलता है। यह प्लान 200 जीबी तक रोलओवर डेटा के साथ आता है। यह प्लान अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉलिंग के साथ हर दिन 100 एसएमएस की भी सुविधा देता है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  2. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  6. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.