BSNL के इस प्लान में अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग, कीमत 20 रुपये से भी कम

BSNL ने Reliance Jio को कड़ी चुनौती देने और 18 साल पूरे होने के मौके को खास बनाने के लिए शनिवार यानी आज कंपनी ने 18 रुपये वाला स्पेशल टैरिफ वाउचर पेश कर दिया है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 29 सितंबर 2018 17:10 IST
सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने Reliance Jio को कड़ी चुनौती देने और 18 साल पूरे होने के मौके को खास बनाने के लिए शनिवार यानी आज कंपनी ने 18 रुपये वाला स्पेशल टैरिफ वाउचर पेश कर दिया है। 18 रुपये के रीचार्ज पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, अनलिमिटेड वीडियो कॉल के साथ दो दिनों तक अनलिमिटेड डेटा की सुविधा मिलेगी। इसी के साथ भारत संचार निगम लिमिटेड ने 18 प्रतिशत अतिरिक्त टॉकटाइम और डेटा वाले प्रीमियम रीचार्ज पैक्स को भी पेश किया है। 1,801 रुपये वाले प्लान में 2,125 रुपये का टॉकटाइम और 15 जीबी डेटा मिलेगा। 1,201 रुपये वाला प्लान 1,417 रुपये का टॉकटाइम और 10 जीबी डेटा के साथ आता है। बता दें कि 18 रुपये वाला प्लान दो दिन की वैधता के साथ आता है।  

BSNL का 18 रुपये वाला प्लान रिलायंस जियो के 19 रुपये वाले प्लान को टक्कर देगा। जियो के 19 रुपये वाले प्लान में प्रतिदिन 0.15 जीबी डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 20 एसएमएस की सुविधा देता है। 1,801 रुपये, 1,201 रुपये और 601 रुपये वाले प्लान की वैधता 90 दिनों की होगी। इसके अलावा कंपनी ने 601 रुपये वाला रीचार्ज प्लान भी पेश किया है। इस प्लान को लेने वाले यूजर को 709 रुपये का टॉकटाइम और 5 जीबी डेटा दिया जाएगा। बता दें कि 1 अक्टूबर 2018 को कंपनी को 18 साल पूरे हो जाएंगे।

बता दें नए रीचार्ज ऑफर्स का लाभ तभी मिलेगा जब 1 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक रीचार्ज कराया जाए। यह प्लान सभी सर्किल के लिए मौजूद होंगे जहां कंपनी सर्विस मुहैया कराती है। इस सप्ताह के शुरुआत में BSNL ने 299 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान पेश किया था। 299 रुपये के रीचार्ज पर यूजर को 31 जीबी डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 एसएमएस की सुविधा मिलती है। बीएसएनएल ने यह प्लान Reliance Jio के 199 रुपये वाले प्लान को टक्कर देने के लिए उतारा था।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  3. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  4. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  6. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  7. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  8. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  9. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  10. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.