BSNL Azadi Ka Plan: Rs 1 में Free SIM, 2GB डेली डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग! ऑफर केवल 31 अगस्त तक

BSNL के स्पेशल Azadi ka Plan में यूजर्स को 1 रुपये में 2GB डेटा, रोजाना अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS प्रति दिन और 30 दिनों की वैधता मिलेगी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 18 अगस्त 2025 13:26 IST
ख़ास बातें
  • BSNL का ‘Freedom Offer’ केवल नए यूजर्स के लिए
  • 1 रुपये में मिलेगा 2GB डेली डेटा, अनलिमिटेड कॉल्स और 100 SMS/दिन
  • प्लान की वैधता 30 दिन, 31 अगस्त से पहले करना होगा अप्लाई

इसके लिए सबसे पहले BSNL CSC (कस्टमर सर्विस सेंटर) या किसी रिटेलर के पास जाकर नया SIM लेना होगा

Photo Credit: BSNL

BSNL (भारत संचार निगम लिमिटेड) ने स्वतंत्रता दिवस 2025 के मौके पर यूजर्स के लिए एक अनोखा ऑफर पेश किया है। कंपनी ने सिर्फ 1 रुपये में नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है, जिसे ‘Freedom Offer' नाम दिया गया है। इस प्लान के तहत नए यूजर्स को 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और कई और फायदे मिलेंगे। BSNL ने इस लिमिटेड-टाइम ऑफर की जानकारी अपने सोशल मीडिया हैंडल्स के जरिए सभी तक पहुंचाने की केशिश की है। चलिए आपको इस ऑफर के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं।

BSNL ने Freedom Offer पेश किया है, जिसकी कीमत 1 रुपये है। कंपनी का कहना हैकि यह प्लान केवल नए यूजर्स के लिए वैध है। इस ऑफर को पाने के लिए ग्राहकों को 31 अगस्त तक नया BSNL SIM खरीदना होगा। इसके साथ ही सिर्फ 1 रुपये का रिचार्ज करने पर यूजर्स को फ्री सिम और प्लान के सारे बेनिफिट्स मिलेंगे। अच्छी बात यह है कि यह ऑफर देशभर के सभी टेलिकॉम सर्किल्स में उपलब्ध है।

BSNL 1 रुपये Azadi Ka Plan के फायदे:

इस खास प्लान में यूजर्स को 2GB डेली डेटा, रोजाना अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS प्रति दिन और 30 दिनों की वैधता मिलेगी। ऑफर का फायदा उठाने के लिए नजदीकी BSNL CSC (कस्टमर सर्विस सेंटर) या किसी रिटेलर के पास जाकर नया SIM लेना होगा।

बता दें कि कंपनी के नए यूजर्स के लिए कुछ अन्य प्लान पहले से मौजूद हैं, जिनमें अधिक बेनिफिट्स मिलते हैं। उदाहरण के लिए Rs 599 प्लान में 3GB डेली डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS प्रति दिन 84 दिनों तक मिलते हैं। वहीं, Rs 347 प्लान 2GB डेली डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS प्रति दिन के साथ 54 दिनों की वैधता ऑफर करता है।

Advertisement

BSNL का यह 1 रुपये वाला Independence Day ऑफर नए ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑप्शन हो सकता है, खासकर उन लोगों के लिए जो कम दाम में बेसिक टेलीकॉम सर्विसेज चाहते हैं या शुरुआत में अपने क्षेत्र में BSNL को आजमाकर देखना चाहते हैं।

BSNL का 1 रुपये वाला प्लान किसके लिए है?

यह ऑफर सिर्फ नए यूजर्स के लिए है। मौजूदा ग्राहकों के लिए उपलब्ध नहीं है।

इस ऑफर का फायदा कैसे मिलेगा?

इसके लिए यूजर को 31 अगस्त तक नया BSNL सिम खरीदना होगा और 1 रुपये का रिचार्ज करना होगा।

Advertisement

इस प्लान में क्या-क्या बेनिफिट्स मिलते हैं?

इसमें 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS रोजाना की सुविधा मिलती है।

इस प्लान की वैलिडिटी कितनी है?

यह ऑफर 30 दिनों के लिए वैलिड है।

क्या यह ऑफर पूरे भारत में लागू है?

हां, यह ऑफर सभी टेलीकॉम सर्किल्स में लागू है।

Advertisement

इस प्लान के लिए कहां से सिम लेना होगा?

यूजर्स नजदीकी BSNL CSC या किसी रिटेलर से नया सिम खरीद सकते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: BSNL, BSNL Azadi ka Plan, BSNL prepaid plans, BSNL New SIM
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.