BSNL के Rs 187 वाले रीचार्ज की वैलिडिटी बढ़ी, अब मिलेगा डेली 2GB डाटा...

आपको बता दें, पिछले ही बीएसएनएल ने अपने कम कीमत वाले 56, 57 और 58 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज प्लान की कीमतों को कम करके उन्हें और भी किफायती बना दिया था।

BSNL के Rs 187 वाले रीचार्ज की वैलिडिटी बढ़ी, अब मिलेगा डेली 2GB डाटा...
ख़ास बातें
  • BSNL के इस पैक में फ्री PRBT रिंगटोन भी मिलती है
  • बीएसएनएल में रोज़ाना भेज सकते हैं 100 फ्री एसएमएस
  • प्लान की वैधता अब 28 दिन की हो गई है
विज्ञापन
भारत संचार निगम लिमिटिड (BSNL) ने एक बार फिर अपने 187 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज प्लान में बदलाव किया है। अब इस प्लान में आपको 24 दिन की वैलिडिटी की जगह 28 दिन तक की वैलिडिटी मिलेगी। प्लान के तहत मिलने वाले डेली डाटा बेनेफिट में भी बदलाव किया गया है। बीएसएनएल का 187 रुपये का प्लान अन्य अनलिमिटिड कॉलिंग प्रीपेड प्लान के साथ स्थित होगा, जिसकी कीमत 147 रुपये, 247 रुपये और 447 रुपये आदि है। पिछले महीने कंपनी ने 56 रुपये, 57 रुपये और 58 रुपये के प्रीपेड प्लान में भी बदलाव किए थे।

BSNL Kerala ने ट्विटर के माध्यम से अपने प्रीपेड प्लान्स के नए रेट कार्ड रिलीज़ किए हैं। इसमें देखा जा सकता है कि 187 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज प्लान के तहत मिलने वाले बेनेफिट्स में बदलाव किए गए हैं। 187 रुपये के प्लान में पहले की तरह अब भी आपको अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट मिलेगा। इसके अलावा, अब प्लान में आपको डेली 2 जीबी डाटा 28 दिन तक की वैलिडिटी के साथ प्राप्त होगा। अनलिमिटेड कॉलिंग में लोकल और एसटीडी व इंटरनेशनल रोमिंग शामिल है।

2 जीबी डाटा कोटा खत्म होने के बाद यूज़र्स की इंटरनेट स्पीड घटकर 80Kbps हो जाएगी। 187 रुपये के इस प्लान में बीएसएनएल कंपनी किसी भी नेटवर्क पर डेली 100 एसएमएस की सुविधा प्रदान करती है। इसके अलावा, इस पैक में फ्री PRBT रिंगटोन भी मिलती है। इस बदलाव की जानकारी सबसे पहले 91Mobiles द्वारा सार्वजनिक की गई थी।

आपको बता दें, पिछले ही बीएसएनएल ने अपने कम कीमत वाले 56, 57 और 58 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज प्लान की कीमतों को कम करके उन्हें और भी किफायती बना दिया था। नए बदलाव के बाद बीएसएनएल का 58 रुपये का रीचार्ज प्लान 57 रुपये का हो गया है, जबकि 57 रुपये का प्लान अब 56 रुपये में उपलब्ध है। 56 रुपये  वाले प्लान की बात करें, तो इसके अब 54 रुपये में खरीदा जा सकता है। इनमें वैलिडिटी संबंधी किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BSNL, BSNL prepaid plans
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »