BSNL ग्राहकों को अब मिलेगा 50 रुपये तक टॉकटाइम लोन!

पहले BSNL इस ऑफर के तहत केवल 10 रुपये तक का क्रेडिट लोन प्रदान करती थी, हालांकि अब ग्राहकों के लिए चार अन्य विकल्प पेश किए गए हैं जो हैं- 10 रुपये, 20 रुपये, 30 रुपये, 40 रुपये और 50 रुपये।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 17 जून 2020 18:20 IST
ख़ास बातें
  • पहले इस लोन की सीमा केवल 10 रुपये तक ही थी
  • अब 20 रुपये, 30 रुपये, 40 रुपये और 50 रुपये का विकल्प भी पेश
  • लाभ लेने के लिए स्पेशल USSD code डायल करना होगा

BSNL का यह ऑफर आपातकालीन स्थिति के लिए

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने कथित तौर पर लॉकटाइम लोन की सुविधा 50 रुपये तक बढ़ा दी है। जैसे कि नाम से समझ आता है कि इस ऑफर में बीएसएनएल प्रीपेड सब्सक्राइबर्स को आपातकालीन स्थितियों में लोन की सुविधा प्राप्त होगी। पहले इस लोन की सीमा केवल 10 रुपये तक ही सीमित थी, लेकिन अब खबरों की मानें तो इस सीमा को 50 रुपये तक बढ़ा दिया गया है। जो ग्राहक किन्हीं कारणों की वजह से अपना रीचार्ज करा पाने में सक्षम नहीं होते, टेलीकॉम कंपनी ने उन ग्राहकों को राहत देते हुए यह सुविधा पेश की है। सभी यूज़र्स को इस सुविधा का लाभ लेने के लिए स्पेशल USSD Code डायल करना होगा।
 

BSNL Talktime Loan

बीएसएनएल प्रीपेड सब्सक्राइबर्स को रिक्वेस्ट जनरेट करने के लिए USSD code 5117# डायल करना होगा। इसके बाद स्क्रीन पर एक मैसेज दिखाई देगा, जिसमें सब्सक्राइबर्स को लोन अमाउंट चुनने को कहा जाएगा। पहले BSNL इस ऑफर के तहत केवल 10 रुपये तक का क्रेडिट लोन प्रदान करती थी, हालांकि अब ग्राहकों के लिए चार अन्य विकल्प पेश किए गए हैं जो हैं- 10 रुपये, 20 रुपये, 30 रुपये, 40 रुपये और 50 रुपये। सब्सक्राइबर को अमाउंट हासिल करने के लिए इनमें से एक विकल्प चुनना होगा। इसके बाद बीएसएनएल चुने हुए अमाउंट को सब्सक्राइबर के अकाउंट में तुरंत भेज देगा। हालांकि, यूज़र्स लोन के अमाउंट का भुगतान कैसे करेंगे, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। माना जा रहा है कि यूज़र के अगले रीचार्ज पर टेलीकॉम कंपनी लोन की राशि खुद-ब-खुद काट लेगी। बीएसएनएल द्वारा बढ़ाई गई लोन की राशि की जानकारी सबसे पहले OnlyTech द्वारा दी गई है।

गौरतलब है कि हाल ही में भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने घोषणा करते हुए जानकारी दी कि कंपनी प्रीपेड ग्राहकों की वैधता में विस्तार कर रही है, ताकि यूज़र्स को "इनकमिंग कॉल बिना किसी बाधा के मिलती रहे"। इस फैसले की घोषणा कोरोना वायरस महामारी की वजह से लॉकडाउन झेल रहे बीएसएनएल ग्राहकों को राहत देने के लिए की गई थी। कंपनी ने अपने उन प्रीपेड ग्राहकों के लिए ही 10 रुपये का टॉकटाइम लॉन्च किया था, जिनका मोबाइल बैलेंस लॉकडाउन के दौरान शून्य हो गया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BSNL, BSNL Talktime Loan
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.