BSNL के इस ऐप को डाउनलोड करने पर फ्री मिलेगा 1 जीबी डेटा

BSNL यूजर्स के लिए काम की खबर सामने आई है। बीएसएनएल ने हाल ही में यूजर्स को 1 जीबी 2जी/ 3जी डेटा फ्री देने की घोषणा की है। 1 जीबी फ्री डेटा का लाभ पाने के लिए आपको क्या करना होगा, आज हम आपको इस बात की जानकारी देंगे।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 28 नवंबर 2018 18:08 IST
ख़ास बातें
  • 31 दिसंबर 2018 तक वैध है BSNL का यह ऑफर
  • 30 दिनों की वैधता के साथ फ्री मिलेगा 1 जीबी डेटा
  • Google Play पर उपलब्ध है My BSNL App
टेलीकॉम कंपनियों के बीच प्राइस वार छिड़ने के बाद ग्राहकों को लुभाने के लिए कंपनियां एक के बाद कई सस्ते प्लान और ऑफर्स पेश कर रही हैं। इस रेस में सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) भी शामिल हो गई है। BSNL यूजर्स के लिए काम की खबर सामने आई है। बीएसएनएल ने हाल ही में यूजर्स को 1 जीबी 2जी/ 3जी डेटा फ्री देने की घोषणा की है। 1 जीबी डेटा का लाभ पाने के लिए आपको क्या करना होगा, आज हम आपको इस बात की जानकारी देंगे। यह ऑफर BSNL के प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों ग्राहकों के लिए है। बता दें कि मौजूदा प्लान में मिलने वाले डेटा बेनिफिट के अलावा 1 जीबी डेटा 30 दिनों की वैधता के साथ मिलेगा।

फ्री डेटा का लाभ पाने के लिए बीएसएनएल यूजर को Google Play से My BSNL ऐप का लेटेस्ट वर्जन डाउनलोड करना होगा। बता दें कि पिछले महीने बीएसएनएल के My BSNL ऐप का वर्जन 2.0 जारी किया गया था। Telecom Talk की रिपोर्ट के मुताबिक, BSNL ऑफर केवल 31 दिसंबर 2018 तक ही वैध है। बता दें कि माय बीएसएनएल ऐप में नए एड आधारित (ads-based) रीवार्ड स्कीम को  भी जोड़ा गया था।
Advertisement

इस नई सर्विस के अलावा My BSNL App की मदद से यूजर बिल भुगतान, प्रीपेड नंबर रीचार्ज करना, डेटा को ट्रैक और कॉल, अकाउंट डिटेल, लेटेस्ट बीएसएनएल ऑफर्स जैसी कई सुविधाएं उपलब्ध हैं। बता दें कि हाल ही में सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड ने बंपर ऑफर की वैधता को जनवरी 2019 तक बढ़ा दिया है। ऑफर के तहत अब BSNL अपने यूजर्स को अतिरिक्त 2.1 जीबी डेटा देगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: BSNL, My BSNL App
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.