BSNL यूजर्स Free में देख पाएंगे Live TV! Jio, Airtel को टक्कर देने के लिए आ रहा ऐप

BSNL Live TV सर्विस जल्द ही यूजर्स के लिए उपलब्ध होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 11 सितंबर 2024 12:06 IST
ख़ास बातें
  • BSNL अपनी Live TV सर्विस जल्द ही यूजर्स के लिए उपलब्ध करवा सकती है।
  • कंपनी ने मध्य प्रेदश में इसकी टेस्टिंग भी शुरू कर दी है।
  • Live TV देखने के लिए यूजर्स को अनलिमिटिड डेटा दिया जाएगा।

कंपनी ने मध्य प्रेदश में Live TV सर्विस की टेस्टिंग भी शुरू कर दी है।

भारत संचार निगम लिमिटिड (BSNL) भारत में टेलीकॉम सर्विस उपलब्ध करवाने वाली प्रमुख कंपनियों में से एक है जो अब अपनी लाइव टीवी (Live TV) सर्विस भी जल्द लॉन्च करने वाली है। खबर है कि मध्य प्रदेश में तो कंपनी ने Live TV के लिए टेस्टिंग भी शुरू कर दी है। यानी यह लाइव टीवी सर्विस अभी कुछ चुनिंदा यूजर्स के लिए उपलब्ध करवाई गई है। खास बात यह है कि BSNL Live TV में यूजर्स को अनलिमिटिड डेटा की उपलब्धता मिलेगी और यह सब्सक्रिप्शन प्लान लिमिट के अंदर नहीं आएगा। 

BSNL Live TV सर्विस जल्द ही यूजर्स के लिए उपलब्ध होने की उम्मीद है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने मध्य प्रेदश में इसकी टेस्टिंग भी शुरू कर दी (via) है। बीएसएनएल अपनी Live TV सर्विस को फाइबर टू दि होम (FTTH) कनेक्शन के माध्यम से उपलब्ध करवा रही है। कंपनी का कहना है कि BSNL Live TV सर्विस देखने के लिए यूजर्स को अनलिमिटिड डेटा दिया जाएगा और यह फाइबर टू दि होम (FTTH) प्लान में से नहीं काटा जाएगा। 

Airtel और Jio ने हाल ही में अपने सभी प्लान्स की कीमतों में वृद्धि कर दी थी। जिसके बाद कई लाख यूजर्स बीएसएनएल में शिफ्ट हो गए थे। अब कंपनी लाइव टीवी सर्विस देकर Airtel और Jio के साथ मुकाबला करने की बड़ी तैयारी कर रही है। मध्य प्रदेश में बीएसएनएल यूजर्स के लिए कंपनी की Live TV ऐप उपलब्ध है। इस ऐप का नाम BSNL Live TV ऐप है जिसे WeConnect ने प्रकाशित किया है। 

ऐप किन-किन प्लेटफॉर्म पर सपोर्ट करेगा अभी इसके बारे में जानकारी ज्यादा स्पष्ट नहीं है। मसलन BSNL का यह लाइव टीवी ऐप Amazon Fire TV Stick जैसे प्लेटफॉर्म्स पर भी सपोर्ट करेगा या नहीं, यह देखने वाली बात होगी। इस ऐप के बारे में और अधिक जानकारी के लिए यूजर्स 9424700333 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। BSNL का कहना है कि यूजर्स अपने Android TV पर ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं। यह Android TV 10 और उससे ऊपर के वर्जन को सपोर्ट करता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: BSNL, BSNL launched Live TV, BSNL Live Tv App

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X300 FE vs Samsung Galaxy S26 vs iPhone 17: खरीदने से पहले जानें कौन सा रहेगा बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme फोन्स खरीदना अब जेब पर पड़ेगा भारी! फिर बढ़े दाम, ₹7 हजार तक महंगे हुए मॉडल्स
  2. Motorola Edge 70 Pro+ जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  3. 50MP कैमरा के साथ Red Magic 11S Pro, 11S Pro+ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. इलेक्ट्रिक बाइक मार्केट में Oben Rorr Evo का धमाका, 15 दिनों में 25 हजार से ज्यादा बुकिंग!
  5. iQOO Z11 Lite 5G जल्द होगा लॉन्च, MediaTek Dimensity 6300 हो सकता है चिपसेट
  6. Lava Shark 2 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च: बजट में 120Hz डिस्प्ले और लंबी बैटरी लाइफ!
  7. फ्री X अकाउंट यूज करते हैं? Elon Musk की कंपनी ने बदल दिए कई नियम
  8. क्रिप्टो मार्केट में बिकवाली से दो सप्ताह के निचले लेवल पर Bitcoin  
  9. भारत में AI फोटो का क्रेज बेकाबू! ChatGPT Images 2.0 ने पार किया 1 अरब का आंकड़ा
  10. Vodafone Idea के नए इंटरनेशनल रोमिंग प्लान पेश, अब 30 दिनों की वैधता के साथ मिलेगा 70GB इंटरनेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.