BSNL ने खुद का ऐप 'संचार मित्र' किया लॉन्च, फटाक से मिलेंगी ये सर्विसेज, जानें डिटेल

संचार मित्र के आ जाने से ग्राहक तेजी से बीएसएनएल के नेटवर्क से जुड़ सकेंगे।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 18 दिसंबर 2025 13:07 IST
ख़ास बातें
  • इससे ग्राहक तेजी से बीएसएनएल के नेटवर्क से जुड़ सकेंगे।
  • टेलीकॉम कंपनी ने इस ऐप को स्वयं से ही विकसित किया है।
  • इससे पहले इस काम के लिए संचार आधार ऐप का इस्तेमाल होता था।

BSNL ने यूजर्स के लिए नया ऐप संचार मित्र (Sanchar Mitra) देशभर में उपलब्ध करवा दिया है।

देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारतीय संचार निगम लिमिटिड (BSNL) ने यूजर्स के लिए नया ऐप संचार मित्र (Sanchar Mitra) लॉन्च कर दिया है। यह ऐप नए ग्राहकों को नेटवर्क से जुड़ने में मदद करेगा जैसा कि पहले संचार आधार के द्वारा किया जाता था। खास बात यह है कि टेलीकॉम कंपनी ने इस ऐप को स्वयं से ही विकसित किया है और भारतीय इंजीनियर्स के द्वारा बनाया गया पूर्ण स्वदेशी ऐप है। 

BSNL का संचार मित्र ऐप अब अधिकारिक रूप से उपलब्ध है जिसे कंपनी ने नए यूजर्स के रजिस्ट्रेशन और SIM जारी करने जैसे कामों के लिए बनाया है। कुछ समय पहले कर्नाटक में शुरू हुआ यह ऐप अब देशभर के ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। UNI के अनुसार, इससे ग्राहक तेजी से बीएसएनएल के नेटवर्क से जुड़ सकेंगे। इससे पहले इस काम के लिए संचार आधार ऐप का इस्तेमाल करती थी जिसका अनुबंध नवंबर 2025 के अंत में खत्म हो गया था। संचार आधार के चले जाने के बाद नए यूजर्स के रजिस्ट्रेशन में काफी दिक्कतें आ रही थीं। इसी के चलते टेलीकॉम कंपनी फटाक से नया ऐप लेकर आ गई है। 

भारतीय संचार निगम लिमिटिड की तरफ से जारी एक नोटिस के अनुसार, 'संचार मित्र' ऐप को आपातकालीन स्थिति में आंतरिक रूप से विकसित किया गया है और अब इसे कर्नाटक सहित पूरे भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह स्वदेशी ऐप ग्राहकों को बेहतर और तेज सेवा प्रदान करने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।'

जाहिर है स्वयं के बनाए एप्लिकेशन से कंपनी का इस पर पूरा कंट्रोल रहेगा। यूजर्स का डेटा सेफ रहेगा और यूजर की सारी जानकारी सिर्फ BSNL के पास होगी। इससे अन्य ऐप्स के द्वारा डेटा चोरी की संभावना भी न के बराबर रह जाती है। ऐप के आ जाने से नए ग्राहकों का रजिस्ट्रेशन ज्यादा तेज और आसान बनेगा। इससे नया सिम कार्ड जल्दी मिलेगा और सिम बदलने तथा e-KYC जैसी सर्विसेज तेजी से काम करेंगीं। जाहिर है कि भारतीय संचार निगम लिमिटिड का यह नया ऐप इसके यूजर्स के लिए सर्विसेज को आसान और बेहतर बनाएगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BSNL, BSNL news hindi, Sanchar Mitra, What is Sanchar mitra app

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  7. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  8. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  9. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  3. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  7. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  8. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  9. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  10. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.