बीएसएनएल का 'होली धमाका' प्लान लॉन्च, 399 रुपये में मिलेगा 30 जीबी डेटा

जियो, एयरटेल और वोडाफोन से सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल की टक्कर लगातार तेज़ हो रही है। एक के बाद एक किफायती प्लान लाने की कड़ी में अब बीएसएनएल ने 399 रुपये वाला 'होली धमाका' प्लान लॉन्च किया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 1 मार्च 2018 10:15 IST
ख़ास बातें
  • सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल दे रही टक्कर
  • बीएसएनएल ने 399 रुपये वाला 'होली धमाका' प्लान लॉन्च किया
  • यूज़र को 30 जीबी डेटा देगा यह प्लान
जियो, एयरटेल और वोडाफोन से सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल की टक्कर लगातार तेज़ हो रही है। एक के बाद एक किफायती प्लान लाने की कड़ी में अब बीएसएनएल ने 399 रुपये वाला 'होली धमाका' प्लान लॉन्च किया है, जो यूज़र को 30 जीबी डेटा देगा। इस प्लान में असीमित कॉल सेवा भी जुड़ी हुई है। यह प्लान पोस्टपेड ग्राहकों के लिए होगा और इसे 1 मार्च से लिया जा सकता है। इसकी वैधता एक बिलिंग साइकल (28-31 दिन तक) होगी।

399 रुपये के इस प्लान में 30 जीबी डेटा यूज़र को मिलेगा, जिसमें प्रतिदिन डेटा इस्तेमाल की कोई सीमा नहीं होगी। यह प्लान, नए और मौज़ूदा, दोनों तरह के ग्राहकों के लिए है। सब्सक्राइबर से एसटीडी और लोकल कॉल का चार्ज नहीं लिया जाएगा। साथ ही रोमिंग में की गईं कॉल भी पूरी तरह मुफ्त होंगी। ध्यान रहे, बीएसएनएल की 4जी सेवा फिलहाल केरल के कुछ सर्कल में ही लागू हैं। हालांकि, कंपनी ने देश के भीतर 10 सर्कल में 4जी वीओएलटीई सर्विस देने की दिशा में नोकिया से हाथ मिलाया है।
Advertisement

बता दें कि कुछ दिन पहले बीएसएनएल के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक अनुपम श्रीवास्तव ने 399 रुपये वाले प्लान की पुष्टि एक यूज़र से ट्विटर पर हुई बातचीत में की थी। प्रतियोगिता की बात करें तो 399 रुपये में एयरटेल और वोडाफोन 20 जीबी डेटा देते हैं, जबकि आइडिया इस लाभ के लिए यूज़र से 389 रुपये लेती है। जियो का 409 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान 30 जीबी डेटा के साथ आता है, जिसमें डेटा के दैनिक इस्तेमाल में कोई बाध्यता शामिल नहीं होती।

बीएसएनएल ने हाल में कुछ किफायती प्लान लॉन्च किए हैं। 99  रुपये में 26 दिन और 319 रुपये वाले प्लान में 84 दिन की वैधता यूज़र को मिलती है। साथ ही 448 रुपये का भी एक प्लान है, जो यूज़र को 1 जीबी डेटा प्रतिदिन देता है। साथ ही असीमित कॉल का लाभ भी ग्राहकों को इसमें मिलता है। इसके अलावा प्रीपेड यूज़र के लिए बीते दिन ही बीएसएनएल ने 448 रुपये का नया अनलिमिटेड पैक लॉन्च किया है, जो यूज़र को 84 दिनों तक असीमित कॉल, 1 जीबी डेटा प्रतिदिन समेत पीआरबीटी सेवा का लाभ देगा। यह पैक देशभर के सभी सर्कल में लागू किया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Airtel, BSNL, BSNL Holi Dhamaka Offer, BSNL Postpaid Plans, Idea, Jio

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  2. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  6. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.