BSNL को लगा झटका, बजट में फंडिंग 59 प्रतिशत घटी

हाल ही में BSNL ने अपने मोबाइल सब्सक्राइबर्स के लिए इंटरनेट TV सर्विस शुरू की है। इसमें 450 से ज्यादा लाइव टेलीविजन चैनल्स का फ्री एक्सेस मिलेगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 5 फरवरी 2025 23:39 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी को बजट में लगभग 33,758 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है
  • पिछले वर्ष के बजट में कंपनी को 82,916.20 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे
  • BSNL ने अपने मोबाइल सब्सक्राइबर्स के लिए इंटरनेट TV सर्विस शुरू की है

हाल ही में कंपनी ने अपने मोबाइल सब्सक्राइबर्स के लिए इंटरनेट TV सर्विस शुरू की है

सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) को केंद्र सरकार से झटका लगा है। इस वर्ष के बजट में BSNL के लिए फंडिंग लगभग 59 प्रतिशत घटी है। इस फाइनेंशियल ईयर में कंपनी को बजट में लगभग 33,758 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। पिछले कुछ महीनों में BSNL ने कुछ नई सर्विसेज को लॉन्च किया है। 

पिछले वर्ष के बजट में कंपनी को 82,916.20 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे। हालांकि, इस रकम में से केवल 72,027.65 करोड़ रुपये ही खर्च हुए हैं। बजट में BSNL को गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) के भुगतान के लिए ग्रांट्स-इन-ऐड भी नहीं मिली है। टेलीकॉम सेक्टर के एक्सपर्ट्स का कहना है कि कंपनी को कम फंडिंग से यह संकेत मिल रहा है कि पिछले कुछ वर्षों में सरकार ने इसमें काफी इनवेस्टमेंट किया है। BSNL से वित्तीय स्थिति में सुधार की उम्मीद की जा रही है। कंपनी को 4G नेटवर्क के लॉन्च में मदद के लिए भी सरकार ने इनवेस्टमेंट को बढ़ाया था। 

हाल ही में BSNL ने अपने मोबाइल सब्सक्राइबर्स के लिए इंटरनेट TV सर्विस शुरू की है। इसमें 450 से ज्यादा लाइव टेलीविजन चैनल्स का फ्री एक्सेस मिलेगा। इसके लिए कंपनी ने OTTplay के साथ पार्टनरशिप की है। इसके साथ कंपनी ने अपने सब्सक्राइबर्स के लिए एंटरटेनमेंट का बड़ा विकल्प पेश किया है। इस सर्विस को BSNL Intertainment (BiTV) कहा जा रहा है। BSNL के चेयरमैन, Robert J Ravi ने बताया था, "BiTV से कस्टमर्स  को बिना कॉस्ट के कहीं भी एंटरटेनमेंट का एक्सेस मिलेगा।" 

BSNL की 5G सर्विस इस वर्ष शुरू हो सकती है। पिछले वर्ष नवंबर में दिल्ली-एनसीआर रीजन में BSNL ने 1,800 से अधिक 5G साइट्स के लिए टेंडर दिया था। इस टेंडर के लिए तीन कंपनियों - Tejas Networks, Lekha Wireless और Galore Network ने बिड दी हैं। Tejas Networks में टाटा संस की अधिकांश हिस्सेदारी है। BSNL के लिए लगभग एक लाख 4G साइट्स को इंस्टॉल कर रहे Tata Consultancy Services (TCS) की अगुवाई वाले कंसोर्शियम में भी Tejas Networks शामिल है। कंपनी की योजना 900 MHz लो-बैंड और 3.5 GHz मिड-बैंड स्पेक्ट्रम के इस्तेमाल से 5G नेटवर्क को लॉन्च करने की है। कंपनी ने अपने 4G नेटवर्क के लॉन्च की रफ्तार बढ़ाई है। कंपनी की लगभग 65,000 4G साइट्स एक्टिवेट हो गई हैं। इस नेटवर्क के लिए देश में बनी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  4. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  3. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  4. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  6. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  7. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  8. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  9. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  10. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.