1 फरवरी से बंद हो जाएगी BSNL की मुफ्त कॉल सेवा

'संडे को मुफ्त कॉल' की सेवा खत्म होने के बाद ग्राहकों से सप्ताह के बाकी दिनों की तरह लैंडलाइन/कॉम्बो/एफटीटीएएच ब्रोडबैंड प्लान की कीमत वसूली जाएगी। त्रिपाठी ने बताया कि यह बदलाव पुराने और नए, दोनों तरह के ग्राहकों पर समान रूप से लागू होगा।

1 फरवरी से बंद हो जाएगी BSNL की मुफ्त कॉल सेवा
ख़ास बातें
  • 'संडे को मुफ्त कॉल' सेवा बंद करने जा रही बीएसएनएल
  • कुछ दिन पहले बदला था 'मुफ्त रात्रि कॉल' सेवा का प्लान
  • बीएसएनएल के हेडक्वार्टर भेजा गया है बंद करने का प्रस्ताव
विज्ञापन
सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) लैंडलाइन से 'रविवार को मुफ्त कॉल' बंद करने जा रही है। यह रोक 1 फरवरी (गुरुवार) से लागू हो जाएगी। गौरतलब है कि बीएसएनएल ने 'रविवार को मुफ्त कॉल' बंद करने का फैसला अपनी 'मुफ्त रात्रि कॉल' सेवा को नियंत्रित करने के ठीक बाद लिया है। कैलकटा टेलीफोन्स (कैलटेल) के चीफ जनरल मैनेजर एसपी त्रिपाठी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, ''बीएसएनएल  1 फरवरी से 'संडे को मुफ्त कॉलिंग' सेवा बंद करने जा रही है। पहले यह सेवा कैलटेल यूजर और फिर देशभर से हटा ली जाएगी।'' कैलटेल सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल की कलकत्ता इकाई है।

'संडे को मुफ्त कॉल' की सेवा खत्म होने के बाद ग्राहकों से सप्ताह के बाकी दिनों की तरह लैंडलाइन/कॉम्बो/एफटीटीएएच ब्रोडबैंड प्लान की कीमत वसूली जाएगी। त्रिपाठी ने बताया कि यह बदलाव पुराने और नए, दोनों तरह के ग्राहकों पर समान रूप से लागू होगा।

कैलटेल के अधिकारियों के हवाले से कहा गया कि बीएसएनएल ने जनवरी के मध्य में 'रात में मुफ्त कॉल' सेवा की सीमा बदलकर रात 9 बजे के बजाय रात 10:30 बजे की थी। कंपनी के इस एक के बाद एक नियमों के बदलाव के बाद बीएसएनएल के ग्राहकों को निराशा हो सकती है।

आपको बता दें कि 'मुफ्त रात्रि कॉल' और 'मुफ्त संडे कॉल', दोनों ही सेवाओं की शुरुआत 21 अगस्त 2016 में हुई थी। सेवा को हटाने का प्रस्ताव बीएसएनएल के हेडक्वार्टर भेज दिया गया है, जिसे लेकर अधिकारियों को उम्मीद है कि वह जल्द मंजूर हो जाएगा।

'कैलकटा टेलीफोन्स' की बात करें तो इसके लगभग 6 लाख फिक्स कनेक्शन हैं। देशभर में सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल के 1 करोड़ 20 लाख कनेक्शन हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: BSNL, BSNL free call, BSNL plan, BSNL data plan, BSNL new plan

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »