बीएसएनएल ने नए ग्राहकों के लिए मोबाइल की कॉल दरें 80 प्रतिशत तक घटाईं

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 21 दिसंबर 2015 10:25 IST
सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल ने अपने नए ग्राहकों के लिए एक योजना के तहत प्रथम दो महीने के लिए मोबाइल की कॉल दरें 80 प्रतिशत तक घटा दी हैं।

बीएसएनएल के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक अनुपम श्रीवास्तव ने बताया, ‘कंपनी ने अपना बुनियादी ढांचा चुस्त-दुरुस्त किया है। हमने नए ग्राहकों के लिए मोबाइल कॉल दरें 80 प्रतिशत तक घटाने का निर्णय किया है ताकि वे उन्नत सेवाओं का अनुभव ले सकें।’

उन्होंने कहा कि कॉल दरें प्रति मिनट और प्रति सेकेंड दोनों के बिलिंग प्लान में घटाई गई हैं और यह कनेक्शन लेने के प्रथम दो महीने के लिए वैध होंगी। बीएसएनएल का कनेक्शन लेने वाले नए ग्राहक को प्रति सेकेंड प्लान के लिए 36 रुपये और प्रति मिनट प्लान के लिए 37 रुपये का प्लान वाउचर खरीदना होगा।

37 रुपये का प्लान वाउचर खरीदने पर नए ग्राहकों को बीएसएनएल नेटवर्क पर लोकल कॉल के लिए 10 पैसे प्रति मिनट की दर से पैसे लगेंगे। एसटीडी कॉल की भी दर यही रहेगी। अलग नेटवर्क पर लोकल और एसटीडी कॉल की दर 30 पैसे प्रति मिनट होगी।
Advertisement

ऐसे ही 36 रुपये का प्लान वाउचर इस्तेमाल करने पर उपभोक्ता को बीएसएनएल नेटवर्क पर लोकल और एसटीडी कॉल के लिए 1 पैसे प्रति 3 सेकेंड की दर से चुकाना होगा। और अन्य नेटवर्क पर 2 पैसे प्रति तीन सेकेंड की दर से।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  3. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  2. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  3. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  4. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  5. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  6. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  7. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  8. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  9. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  10. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.