365 दिनों तक डेली 2GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग के साथ BSNL का सबसे सस्ता प्लान!

BSNL देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी के तौर पर जानी जाती है

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 19 नवंबर 2023 09:54 IST
ख़ास बातें
  • BSNL 1515 रुपये वाला प्लान बेहद सस्ता है।
  • इसमें आपको अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग मिलती है।
  • इस प्लान में आपको पूरा 730GB डेटा मिलता है।

BSNL देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी के तौर पर जानी जाती है

BSNL देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी के तौर पर जानी जाती है जिसके प्लान्स यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किए जाए हैं। इसके प्लान्स अन्य टेलीकॉम कंपनियों के मुकाबले बहुत ज्यादा सस्ते होते हैं। बीएसएनएल के 365 दिन वाले प्लान सबसे ज्यादा किफायती साबित होते हैं। आज हम आपको कंपनी के एक ऐसे ही लाइफ टाइम प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जो 365 दिनों की वैधता के साथ आता है। यह प्लान Airtel, Jio के मुकाबले कितना किफायती है, डिटेल में आपको बताते हैं। 

BSNL यूजर्स के लिए 365 दिनों का बेहद किफायती प्लान पेश करती है। यह कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी रिटेलर से 1515 रुपये में एक्टिवेट करवाया जा सकता है। इस प्लान में आपको 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। प्लान के साथ डेली बेसिस पर 2GB डेटा दिया जाता है। मिलने वाला डेली 2GB डेटा खत्म होने के बाद भी आपका इंटरनेट कनेक्शन बंद नहीं होगा। मगर स्पीड यहां पर घटकर 40kbps रह जाती है। कुल इंटरनेट बेनिफिट की बात करें तो इस प्लान में आपको पूरा 730GB डेटा मिलता है। 
Advertisement

Airtel, Jio, Vodafone Idea जैसी कंपनियां 365 दिन की वैधता वाले प्लान 2 हजार से 3 हजार रुपये तक में पेश करती हैं, लेकिन BSNL 1515 रुपये वाला प्लान बेहद सस्ता है। इसमें आपको अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग मिलती है। हालांकि अन्य टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स की तरह कंपनी प्लान के साथ OTT सब्सक्रिप्शन नहीं देती है।  

यह बीएसएनएल प्लान उन यूजर्स के लिए भी बहुत काम का है जिनको किसी सिम को लम्बे समय तक एक्टिवेट रखना हो। या फिर अगर आपको हर महीने रिचार्ज की टेंशन से मुक्ति चाहिए तो किफायत के मामले में इससे बेहतर प्लान शायद ही कोई मिले। इस प्लान की और अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
  2. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  3. सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
#ताज़ा ख़बरें
  1. सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
  2. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
  3. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  4. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  5. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  6. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  7. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  8. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  9. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  10. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.