105 दिनों तक डेली 2GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग, फ्री बेनिफिट्स वाला BSNL का सबसे सस्ता प्लान!

BSNL अपने ग्राहकों के लिए बेहद किफायती प्लान पेश कर रही है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 12 अक्टूबर 2024 18:53 IST
ख़ास बातें
  • यह प्लान ग्राहक को 105 दिनों की लम्बी वैधता देता है
  • इसमें अनलिमिटिड कॉलिंग, डेली 2GB डेटा, फ्री SMS भी हैं
  • वैधता के दौरान यूजर 210GB डेटा का लाभ पाता है

देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी अभी भी अफॉर्डेबल प्राइस में रीचार्ज प्लान उपलब्ध करवा रही है।

Photo Credit: BSNL

Jio, Airtel और Vodafone Idea (Vi) के रिचार्ज प्लान अब काफी महंगे हो चुके हैं। ऐसे में बहुत से यूजर्स कोई सस्ता विकल्प तलाश रहे हैं। यूजर्स की इस परेशानी का समाधान BSNL उन्हें विकल्प देकर कर रही है। देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी अभी भी अफॉर्डेबल प्राइस में ऐसे प्लान पेश करती है जो लम्बी वैलिडिटी, भरपूर डेटा और कई तरह के अन्य बेनिफिट्स के साथ आते हैं। आज हम आपको भारत संचार निगम लिमिटिड के एक ऐसे ही धांसू प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं। 

भारत संचार निगम लिमिटिड (BSNL) में पिछले कुछ महीनों में लाखों यूजर्स ने स्विच कर लिया है। वजह रही Jio, Airtel और Vodafone Idea (Vi) के महंगे होते रिचार्ज प्लान। लेकिन बीएसएनएल अपने ग्राहकों के लिए बेहद किफायती प्लान पेश कर रही है। कंपनी का एक ऐसा ही प्लान है Rs 666 पैक। यह प्लान ग्राहक को 105 दिनों की लम्बी वैधता देता है। आइए जानते हैं इसके सभी बेनिफिट्स के बारे में। 

3.5 महीने की वैधता- 666 रुपये के प्लान में यूजर को 105 दिनों की वैधता मिलती है। मोटे तौर पर कहा जाए तो यह प्लान 3.5 महीने तक रिचार्ज की टेंशन से मुक्ति देता है। इसलिए बहुत से यूजर्स को यह प्लान पसंद आता है, क्योंकि हर महीने रीचार्ज की टेंशन किसी को पसंद नहीं हो सकती है। 

अनलिमिटिड कॉलिंग- यह प्लान यूजर्स को अनलिमिटिड वॉयस बेनिफिट देता है। यूजर 105 दिनों तक भारत में कहीं भी असीमित वॉयस कॉल कर सकते हैं। 
Advertisement

2GB हाई स्पीड डेली डेटा- प्लान में यूजर को रोजाना 2GB हाई स्पीड इंटरनेट का लाभ मिलता है। यानी वैधता के दौरान यूजर 210GB डेटा का लाभ पाता है। डेली लिमिट खत्म हो जाने के बाद इंटरनेट 40kbps की स्पीड से चलता रहता है। 
Advertisement

100 SMS रोजाना फ्री- डेटा और कॉलिंग के बेनिफिट के साथ ही यह प्लान यूजर को डेली 100 मैसेज यानी SMS करने की आजादी देता है। 

इस तरह से यह प्लान उन यूजर्स के लिए बेहद किफायती साबित होता है जो लम्बी वैलिडिटी के साथ ही अनलिमिटिड कॉलिंग, डेली यूज के लिए हाई स्पीड डेटा, फ्री SMS आदि की सुविधा चाहते हैं। यानी कम दाम में हर तरह का बेनिफिट यह यूजर के लिए लेकर आता है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  4. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.