Jio लाई विदेश में कॉलिंग के सस्ते रीचार्ज प्लान, Rs 39 से शुरू

39 रुपये से शुरू होने वाले ये प्लान प्रीपेड और पोस्टपेड, दोनों ही तरह के यूजर्स के लिए हैं।

Jio लाई विदेश में कॉलिंग के सस्ते रीचार्ज प्लान, Rs 39 से शुरू

Reliance Jio ने 21 देशों में कॉलिंग के नए ISD रीचार्ज प्लान लॉन्च किए हैं।

ख़ास बातें
  • Reliance Jio ने 21 देशों में कॉलिंग के नए ISD रीचार्ज प्लान लॉन्च किए हैं
  • सभी प्लान रीचार्ज के दिन से 7 दिन तक वैध रहेंगे
  • प्लान प्रीपेड और पोस्टपेड, दोनों ही तरह के यूजर्स के लिए हैं
विज्ञापन
Reliance Jio ने नए इंटरनेशनल सब्सक्राइबर डायलिंग (ISD) रीचार्ज प्लान लॉन्च किए हैं। ये प्लान 21 देशों के लिए लॉन्च किए गए हैं। कंपनी ने नए मिनट पैक पेश किए हैं जो हरेक रीचार्ज के साथ डेडीकेटेड ऑन-कॉल मिनट ऑफर करते हैं। ये प्लान 39 रुपये से शुरू होते हैं और 99 रुपये तक जाते हैं। प्रीपेड और पोस्टपेड, दोनों ही तरह के सब्सक्राइबर्स के लिए ये प्लान उपलब्ध हैं। इसके अलावा कंपनी ने कई और इंटरनेशनल प्लान्स के रेट भी रिवाइज किए हैं। आइए जानते हैं डिटेल। 

Reliance Jio New ISD Plans
Jio ने एक प्रेस रिलीज के माध्यम से नए ISD मिनट पैक पेश किए हैं। मिनट पैक अनिवार्य रूप से यूजर को कुछ ऑन-कॉल मिनट ऑफर करते हैं, लेकिन इनमें कोई एक्स्ट्रा बेनिफिट शामिल नहीं होते हैं। इसके अलावा कई पे-एज-यू-गो (pay-as-you-go) रिचार्ज प्लान भी हैं जहां पर यूजर को ISD कॉल एक विशेष रेट पर लेने के लिए खास पैक खरीदना होता है, इसमें मिनट आधारित लिमिट नहीं होती है। ये प्लान उनके लिए फायदेमंद होते हैं जिन्हें विदेश में जाकर छोटे कॉल करने होते हैं और कॉल्स पर बहुत अधिक खर्च नहीं करना होता है। 

Reliance Jio के ये नए मिनट पैक 39 रुपये से शुरू होते हैं। US और कनाड़ा में इंटरनेशनल कॉल करने के लिए इन्हें इस्तेमाल किया जा सकता है। पैक में 30 मिनट का ऑन-कॉल टाइम मिलता है। बांग्लादेश के लिए खास पैक 49 रुपये में आता है जिसमें 20 मिनट का कॉलिंग टाइम मिलता है। सिंगापुर, थाईलैंड, हॉन्ग-कॉन्ग और मलेशिया में कॉल करने के लिए सब्सक्राइबर्स को 15 मिनट कॉल टाइम के लिए 49 रुपये देने होंगे। 

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के लिए मिनट पैक 69 रुपये में आता है जिसमें 15 मिनट कॉल टाइम मिलता है। इसके बाद UK, जर्मनी, फ्रांस और स्पेन में कॉल करने के लिए यूजर्स के लिए 79 रुपये का पैक है जिसमें 10 मिनट की कॉलिंग मिलती है। चीन, जापान और भूटान में कॉल के लिए 89 रुपये खर्च करने होंगे जिसमें 15 मिनट का कॉल टाइम मिलता है। और अंत में UAE, सऊदी अरब, तुर्की, कुवैत, और बहरेन के लिए 99 रुपये का पैक आता है जिसमें 10 मिनट का ऑन-कॉल टाइम मिलता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Reliance Jio, ISD, ISD calls, Jio ISD, Jio ISD Plans, Jio ISD service
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  2. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  3. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  4. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  6. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  7. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  10. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »