BSNL के क्रिसमस और न्यू ईयर ऑफर में हो रहा है यह फायदा

BSNL के 450 रुपये वाले प्लान में अब 500 रुपये टॉक टाइम मिलेगा। वहीं, 250 रुपये वाले प्लान में 275 रुपये का टॉक टाइम दिया जाएगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 24 दिसंबर 2019 19:11 IST
ख़ास बातें
  • 1,999 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की वैधता अब बढ़ेगी
  • 31 जनवरी 2020 तक उपलब्ध है BSNL Christmas and New Year ऑफर
  • 1,999 रुपये वाले प्रीपेड प्लान के साथ यह ऑफर 25 दिसंबर से लाइव हो जाएगा
सरकारी टेलीकॉम कंपनी Bharat Sanchar Nigam Limited (BSNL) ने क्रिसमस और नए साल के मौके पर कई लुभावने ऑफर्स पेश किए हैं। टेलीकॉम कंपनी ने ऐलान किया है कि प्रमोशनल ऑफर के तहत 1,999 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की वैधता 60 दिनों तक बढ़ा दी गई है। यह ऑफर 25 दिसंबर से लाइव होगा और 31 जनवरी 2020 तक उपलब्ध रहेगा। इस दौरान 1,999 रुपये वाले प्रीपेड प्लान से रीचार्ज कराने पर ग्राहकों को 365 दिनों की जगह 425 दिनों की वैधता मिलेगी। इसके अलावा BSNL ने चुनिंदा रीचार्ज के साथ अतिरिक्त टॉक टाइम देने की जानकारी दी गई है।

सबसे पहले बात BSNL Christmas and New Year ऑफर की। यह 1,999 रुपये वाले प्रीपेड प्लान के साथ उपलब्ध है। इसमें बीएसएनएल सब्सक्राइबर्स को 60 दिनों की अतिरिक्त वैधता मिलेगी। पहले इस प्लान की वैलिडिटी 365 दिनों की थी। अब यूज़र इस प्लान को 425 दिनों तक इस्तेमाल कर पाएंगे। इस पैक में आज की तारीख में हर दिन इस्तेमाल के लिए 3 जीबी डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल और प्रतिदिन 100 एसएमएस मिलते हैं। वैलिडिटी बढ़ाने के अलावा BSNL ने इस पैक के साथ बीएसएनएल ट्यून्स और बीएसएनएल टीवी सब्सक्रिप्शन जोड़ने का फैसला किया है। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, 1,999 रुपये वाले प्रीपेड प्लान के साथ यह ऑफर 25 दिसंबर से लाइव हो जाएगा। यह ऑफर 31 जनवरी 2020 को खत्म हो जाएगा।
Advertisement

इसके अलावा कंपनी ने ऐलान किया है कि वह अपने दो स्पेशल रीचार्ज पैक के साथ अतिरिक्त टॉक टाइम देगी। बीएसएनएल के 450 रुपये वाले प्लान में अब 500 रुपये टॉक टाइम मिलेगा। वहीं, 250 रुपये वाले प्लान में 275 रुपये का टॉक टाइम दिया जाएगा। यह ऑफर भी सीमित समय के लिए उपलब्ध है। 2 जनवरी के बाद यह खत्म हो जाएगा।

BSNL ने हाल ही में भारत में 365 रुपये और 97 रुपये के प्रीपेड प्लान लॉन्च किए थे। 365 रुपये वाले BSNL Prepaid Plan में यूज़र्स को हर दिन 2 जीबी डेटा, प्रतिदिन 100 एसएमएस और अनलिमिटेड लोकल-एसटीडी-रोमिंग कॉल मिलते हैं। वहीं, 97 रुपये वाले प्लान की वैधता 18 दिनों की है। इसमें 2 जीबी डेटा के साथ प्रतिदिन 100 एसएमएस मिलते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BSNL, BSNL Rs 1999 Prepaid Plan
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  2. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  3. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  4. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  7. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  8. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  9. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  10. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  11. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  3. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  4. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  5. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  7. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  8. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  9. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
  10. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.