• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • BSNL पर कर रहे हैं पोर्ट? पहले जान लें सभी FRC के बारे में, इनके बिना चालू नहीं होगा कनेक्शन!

BSNL पर कर रहे हैं पोर्ट? पहले जान लें सभी FRC के बारे में, इनके बिना चालू नहीं होगा कनेक्शन!

यदि आप भी उन यूजर्स में से एक हैं, जो अपने मौजूदा ऑपरेटर के महंगे रीचार्ज प्लान से परेशान हैं और BSNL पर पोर्ट करने की योजना बना रहे हैं, तो हम यहां आपको कंपनी द्वारा उपलब्ध कराए गए सभी FRC के बारे में बता रहे हैं।

BSNL पर कर रहे हैं पोर्ट? पहले जान लें सभी FRC के बारे में, इनके बिना चालू नहीं होगा कनेक्शन!
ख़ास बातें
  • पोर्ट कराने पर या नया SIM लेने पर सबसे पहले FRC से रीचार्ज करना होता है
  • BSNL वर्तमान में 108 और 249 रुपये के फर्स्ट रीचार्ज कूपन देता है
  • इनमें कुछ शर्तों के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा और SMS बेनिफिट्स मिलते हैं
विज्ञापन
Jio, Airtel और Vi द्वारा उनके प्रीपेड और पोस्टपेड, दोनों कनेक्शन के प्लान की कीमतों में एक के बाद एक बढ़ोतरी होने के बाद से यूजर्स को इन कंपनियों से खासे नाजार दिखाई दे रहे हैं। कुछ हालिया रिपोर्ट्स की मानें तो लोगों ने अब तेजी से BSNL की ओर अपना रुख करना शुरू कर दिया है, जिसका कारण सस्ते प्लान है। सस्ते प्लान तो कंपनी के पोर्टफोलियो में पहले से थे, लेकिन अब सरकार के अधीन काम करने वाले टेलीकॉम ऑपरेटर ने अपना पूरा फोकस 4G और 5G नेटवर्क की ओर कर लिया है। पिछले कुछ महीनों में पूरे भारत में तेजी से नए टावर्स लगाए गए हैं और अब कंपनी ने अपना 5G-रेडी SIM भी लॉन्च कर लिया है।

यदि आप भी उन यूजर्स में से एक हैं, जो अपने मौजूदा ऑपरेटर के महंगे रीचार्ज प्लान से परेशान हैं और BSNL पर पोर्ट करने की योजना बना रहे हैं, तो हम यहां आपको कंपनी द्वारा उपलब्ध कराए गए उन सभी FRC, यानी फर्स्ट रीचार्ज कूपन के बारे में बता रहे हैं, जो नए कनेक्शन में पहली बार जोड़ने होते हैं। ये प्लान अन्य प्लान की तुलना में बेहतर बेनिफिट्स देते हैं, लेकिन ध्यान रखें कि इनसे केवल एक बार रीचार्ज करना होता है।
 

BSNL FRC Recharge Packs

FRC-108: सबसे पहला कूपन 108 रुपये का FRC है, जो 28 दिनों की वैधता के साथ आता है। इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड लोकल और नेशनल (MTNL नेटवर्क सहित) मिलती है। वहीं, यूजर्स को 28 दिनों तक रोजाना 1GB डेटा, यानी कुल 28GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है, जिसके खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 40 kbps हो जाती है। प्लान में SMS बेनिफिट नहीं मिलता है।

FRC-249: यदि आप ज्यादा डेटा के साथ लंबी वैलिडिटी चाहते हैं, तो आपको पहला रीचार्ज 249 रुपये से करना होगा। इसमें 45 दिनों की वैधता मिलती है। प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ आता है, लेकिन यह बेनिफिट शुरुआती 30 दिनों के लिए मिलेगा, जिसके बाद कॉल करने के लिए चार्ज देने होंगे। प्लान में 2GB डेली डेटा पूरी वैधता के दौरान मिलेगा। डेली कोटा खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 40 kbps हो जाएगी। प्लान में डेली 100 SMS भी मिलेंगे, वो भी पूरी वैलिडिटी के दौरान।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  4. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  5. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  6. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  7. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  8. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  9. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  10. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »