BSNL 786 Eid Mubarak पैक देगा हर दिन 2 जीबी डेटा, वैधता है 90 दिन

BSNL 786 ईद मुबारक पैक आया है, जो यूज़र को ईद-उल-फितर के मौके पर 'सौगात' देगा। रमज़ान महीने के अंत में यूज़र...

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 14 जून 2018 16:34 IST

BSNL 786 Eid Mubarak पैक

BSNL 786 ईद मुबारक पैक आया है, जो यूज़र को ईद-उल-फितर के मौके पर 'सौगात' देगा। रमज़ान महीने के अंत में यूज़र के लिए एसटीवी 786 पैक उतारा गया है, जो यूज़र को हर दिन 2 जीबी डेटा देगा। साथ में मिलेगा 100 एसएमएस का लाभ। इसके अतिरिक्त मुफ्त वीडियो कॉल का लाभ दिल्ली और मुंबई सर्कल में भी दिया जाएगा। पैक की वैधता 15 दिन रहेगी, जो 12 जून से लेकर 26 जून तक होगी।

यह रिपोर्ट टेलीकॉम टॉक ने दी है। पिछले साल बीएसएनएल का 786 पैक नए पैक से कम लाभ के साथ आया था। पहले इस पैक में यूज़र को 3 जीबी डेटा ऑफर किया गया था, जिसकी वैधता 90 दिन के लिए थी। यह पैक 786 मूल्य के कॉलिंग लाभ के साथ आया था। पैक में एसएमएस का फायदा नहीं था।
Advertisement

पिछले साल की ईद पर एक अन्य नया प्रीपेड पैक भी उतारा गया था। यह 599 रुपये वाला पैक था, जो अपने यूज़र को 507 रुपये दे रहा था। साथ ही अलग से 207 रुपये वॉयस कॉल के लिए दिए जा रहे थे। यानी, कुल लाभ 786 रुपये का था। पैक की वैधता 30 दिन की थी। इसमें 10 ऑन-नेट मैसेज थे और डेटा का लाभ नहीं था।

ध्यान रहे, Jio से मुकालबा करने के लिए BSNL नया प्लान लेकर भी आई थी, जो यूज़र को 4 जीबी दैनिक डेटा का लाभ देगा। यूज़र को 28 दिन की वैधता के साथ कुल 112 जीबी डेटा मिलेगा। इस पैक की कीमत होगी 149 रुपये। बता दें कि नया BSNL पैक FIFA World Cup Special है, जो 149 रुपये एसटीवी वाला है। यह पैक पूरा फीफा वर्ल्ड कप सीज़न तक लागू रहेगा, जिसकी अवधि 12 जून से 15 जुलाई है। यह पैक, Jio के 149 रुपये वाले पैक को टक्कर देगा, जिसमें 3 जीबी डेटा प्रतिदिन दिया जाता है। इसमें यूज़र को 100 एसएमएस हर दिन 28 दिन की वैधता के साथ आते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: bsnl, bsnl pack, ramdan pack
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  3. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  4. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  5. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  6. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  6. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  8. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  9. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.