BSNL का 5G रेडी सिम Rs 250 में, डेली 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉल, जानें डिटेल

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2024 में BSNL का 5G रेडी सिम 250 रुपये में मिल रहा है। यह 45 दिनों की वैलिडिटी, डेली 2 जीबी डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के फायदे पेश करता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 17 अक्टूबर 2024 15:09 IST
ख़ास बातें
  • बीएसएनएल का 5जी रेडी सिम आया
  • 250 रुपये में बेचा जा रहा नया सिम
  • इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2024 में हुआ स्‍पॉट

कंपनी ने 4G और 5G सर्विस को रोलआउट करने के लिए टाटा कंसल्टेशन सर्विस (TCS) से हाथ मिलाया है।

BSNL 5G Launch date : बीएसएनएल की 4G सेवाएं बहुत जल्‍द लॉन्‍च हो सकती हैं। कंपनी ने इसकी तैयारी भी कर ली है। पहले भी ऐसी रिपोर्ट्स आई थीं कि कंपनी 4G सिम बेचने लगी है। बुधवार को इंडिया मोबाइल कांग्रेस में Gadgets360हिंदी ने बीएसएनएल के 5G रेडी सिम को स्‍पॉट किया। बीएसएनएल के बूथ 250 रुपये में 5जी रेडी सिम बेचा जा रहा है, जिसके साथ कंपनी वैलिडिटी, इंटरनेट और कॉलिंग जैसी सुविधाएं भी पेश कर रही है। 
 

BSNL 5G Ready SIM Plan 

आईएसमसी 2024 में BSNL का 5G रेडी सिम 250 रुपये में मिल रहा है। यह 45 दिनों की वैलिडिटी, डेली 2 जीबी डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के फायदे पेश करता है। यह पूछने पर कि बीएसएनएल की 4जी सर्विस ही अभी लॉन्‍च नहीं हुई है, हमें बताया गया कि सिम अभी 3G नेटवर्क पर काम करेगा और 4G सर्विस लॉन्‍च होते ही यह उस नेटवर्क के साथ कनेक्‍ट हो जाएगा। 
Advertisement

BSNL 5G रेडी सिम की खूबी यह है कि यूजर्स को तब भी सिम बदलने की जरूरत नहीं होगी, जब कंपनी की 5जी सेवाएं चालू होंगी। गौरतलब है कि कंपनी ने 4G और 5G सर्विस को रोलआउट करने के लिए टाटा कंसल्टेशन सर्विस (TCS) से हाथ मिलाया है। 

दावा है कि तय वक्‍त पर BSNL का 4जी और 5जी रोलआउट पूरा हो जाएगा। यह एक स्‍वदेशी नेटवर्क होगा। BSNL भी बता चुकी है कि हजारों साइटों पर उसने 4जी टावरों को स्‍थापित कर दिया है। 
Advertisement
 

अगले साल तक आ जाएगा BSNL 5G 

केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के अनुसार, कंपनी जून 2025 तक 5G नेटवर्क लॉन्च करने का प्रयास कर रही है। हाल ही में यूएस-इंडिया स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप फोरम ITUWTSA में बोलते हुए उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत 4G में दुनिया के नक्शेकदम पर चल रहा है, साथ ही 5G में ग्लोबल स्तर पर ग्रोथ के साथ आगे बढ़ रहा है और 6G टेक्नोलॉजी में दुनिया की लीड करने का टारगेट रख रहा है।

केंद्रीय मंत्री ने इसके अलावा इस बात पर जोर दिया कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने साफ निर्देश दिया है कि सरकार के स्वामित्व वाली कंपनी किसी अन्य सोर्स से इक्विपमेंट का इस्तेमाल नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि "अब हमारे पास एक प्राइमरी और एक रेडियो एक्सेस नेटवर्क है, जो पूरी तरह फंक्शनल है। हमारा अगले साल अप्रैल-मई तक एक लाख साइट बनाने का प्लान है। हमने कल तक 38,300 साइट्स शुरू कर दी हैं।" उन्होंने यह भी कहा कि "हम अपना खुद का 4G नेटवर्क शुरू करने जा रहे हैं, जो जून 2025 तक 5G में बदल जाएगा। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
  2. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  3. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  4. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  5. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  6. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  8. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
  9. Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
  10. Huawei Watch 6, Watch 6 Pro लॉन्च, 11 दिनों तक चलेगी बैटरी, दमदार हेल्थ फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.