BSNL की जोर शोर से 4G की तैयारी!, जानें कब शुरू होगी सुविधा, क्या है कंपनी का प्लान!

Jio और Airtel जैसी दिग्गज कंपनियां 5G ला चुकी हैं तो सरकार के स्वामित्व वाली टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) 4G तक नहीं ला पाई है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 2 नवंबर 2022 10:06 IST
ख़ास बातें
  • BSNL अब 4G नेटवर्क लाने की भी पूरी तैयारी कर रही है।
  • BSNL कंपनी अपनी 4G नेटवर्क की शुरुआत कर सकती है।
  • BSNL को 4G लाइसेंस रिवाइवल पैकेज में प्राप्त हुआ है।
देश में जहां पर रिलायंस जियो (Reliance Jio) और एयरटेल (Airtel) जैसी दिग्गज कंपनियां 5G ला चुकी हैं तो सरकार के स्वामित्व वाली टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) 4G तक नहीं ला पाई है। एक समय था जब देश में टेलीकॉम क्षेत्र में BSNL का दबदबा हुआ करता था, लेकिन अब वो बात नहीं रही है। फिलहाल बीएसएनएल 3G नेटवर्क की सुविधा प्रदान करती है, लेकिन अब 4G नेटवर्क लाने की भी पूरी तैयारी कर रही है। जल्द ही कंपनी अपनी 4G नेटवर्क की शुरुआत कर सकती है।

अब आप सोच रहे होंगे कि अचानक यह बात कहां से उठ कर आई कि बीएसएनएल 4जी सर्विस लेकर आ रही है। दरअसल ट्विटर पर एक यूजर ने बीएसएनएल इंडिया को टैग करके यह पूछा कि 4जी कब लॉन्च होगा। बीएसएनएल ने उस ट्वीट का रिप्लाई करते हुए कहा कि 4G लॉन्च की सटीक तारीख बताना आसान नहीं है।  मगर BSNL को 4G लाइसेंस रिवाइवल पैकेज में प्राप्त हुआ है। स्वदेशी उपकरणों की आपूर्ति भी हो रही है। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि इनका इंस्टॉलेशन फरवरी-मार्च 2023 में शुरू होगा।  

BSNL के कुछ लोकप्रिय प्लान


Advertisement
BSNL का 139 रुपये वाला प्लान: BSNL के 139 रुपये वाले प्लान में रोजाना 2GB डाटा दिया जाता है। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। वॉयस कॉलिंग की बात करें तो इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 80kbps तक हो जाती है।

BSNL का 797 रुपये वाला प्लान: BSNL के 797 रुपये वाले प्लान में डेली 2GB डाटा है। इस प्लान की वैधता 365 दिनों की है। वॉयस कॉलिंग की बात करें तो इसमें लोकल और एसटीडी अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। इस प्लान में रोजाना 100 SMS भी दिए जाते हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि इस प्लान के सभी फ्रीबीज 60 दिनों तक मिलते हैं। डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 80kbps तक हो जाती है।
Advertisement

BSNL का 398 रुपये वाला प्लान: BSNL के 398 रुपये वाले प्लान में प्रतिदिन 2.2GB डाटा मिलता है। इस प्लान की वैधता 90 दिनों की है। वॉयस कॉलिंग के लिए इस प्लान में लोकल और एसटीडी अनलिमिटेड कॉलिंग दी जाती है। एसएमएस की बात की जाए तो इस प्लान में डेली 100SMS भी मिलते हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि इस प्लान के सभी फ्रीबीज 70 दिनों तक मिलते हैं। डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 100kbps तक हो जाती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  3. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
  5. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  2. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  6. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  7. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  8. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  9. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  10. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.