BSNL का 365 दिनों वाला रिचार्ज प्लान, डेली 2.5GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल और मैसेज के लाभ

सरकार के स्वामित्व वाली टेलीकॉम भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) साल भर की वैधता के साथ प्रीपेड प्लान की पेशकश करती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 26 दिसंबर 2025 10:46 IST
ख़ास बातें
  • BSNL के 2399 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में रोजाना 2.5GB डाटा दिया जाता है।
  • BSNL के 1999 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में डेली 1.5GB डाटा मिलता है।
  • BSNL के 1499 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में कुल 32GB डाटा दिया जाता है।

BSNL के 2399 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में रोजाना 2.5GB डाटा दिया जाता है।

Photo Credit: Unsplash/Timur Repin

सरकार के स्वामित्व वाली टेलीकॉम भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) साल भर की वैधता के साथ प्रीपेड प्लान की पेशकश करती है। वहीं अगर आप पूरे साल से कम वैधता वाला प्लान तलाश रहे हैं तो भी बीएसएनएल 300 दिनों और 330 दिनों तक चलने वाले प्लान भी पेश करता है। साल भर चलने वाले इन प्लान में अनलिमिटेड डाटा, वॉयस कॉलिंग और रोजाना एसएमएस प्रदान किए जाते हैं। आइए बीएसएनएल के 365 दिनों तक चलने वाले रिचार्ज प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं।

BSNL का 2399 रुपये वाला रिचार्ज प्लान
BSNL के 2399 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में रोजाना 2.5GB डाटा दिया जाता है। हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 40kbps से कम हो जाती है। वैधता के मामले में यह प्लान 365 दिनों की वैधता के साथ आता है। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा दी जाती है। वहीं यह प्लान रोजाना 100 एसएमएस भी प्रदान करता है।

BSNL का 1999 रुपये वाला रिचार्ज प्लान
भारत संचार निगम लिमिटेड के 1999 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में डेली 1.5GB डाटा (हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 40 kbps तक हो जाती है) मिलता है। इस प्लान में 330 दिनों की वैधता दी जाती है। यह प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा प्रदान करता है। इस प्लान में हर दिन 100 एसएमएस मिलते हैं।

BSNL का 1499 रुपये वाला रिचार्ज प्लान 
BSNL के 1499 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में कुल 32GB डाटा (हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 40 kbps तक गिर जाती है) दिया जाता है। वैधता की बात करें तो यह प्लान 300 दिनों तक चल सकता है। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है। यह प्लान रोजाना 100 एसएमएस भी प्रदान करता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  2. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.