BSNL के 2399 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में रोजाना 2.5GB डाटा दिया जाता है। हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 40kbps से कम हो जाती है। वैधता के मामले में यह प्लान 365 दिनों की वैधता के साथ आता है। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा दी जाती है। वहीं यह प्लान रोजाना 100 एसएमएस भी प्रदान करता है।
BSNL कंपनी 1 साल से ज्यादा की वैलिडिटी वाले रीचार्ज प्लान में आपके लिए दो विकल्प लेकर आती है। एक रीचार्ज प्लान आपको पूरे 425 दिन की वैलिडिटी प्रदान करता है, तो दूसरे रीचार्ज प्लान में आपको 395 दिन की वैलिडिटी मिलती है।