365 दिन तक डेली 2GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग वाला BSNL का ये प्लान Jio, Airtel से मिलता है आधी कीमत में!

अगर आप मोबाइल डेटा ज्यादा इस्तेमाल करते हैं तो बीएसएनएल के बेस्ट प्लान में शामिल ये पैक आपके लिए बेहद काम का है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 3 दिसंबर 2022 12:30 IST
ख़ास बातें
  • इस प्लान के साथ आपको अनलिमिटिड कॉलिंग भी मिलती है
  • इसमें आपको रोजाना 2GB हाई स्पीड डेटा मिलता है
  • इस प्लान के अलावा कंपनी एक प्लान 1499 रुपये में भी उपलपब्ध करवाती है

आपको इस प्लान के साथ पूरे 730GB डेटा का बेनिफिट मिल जाता है। 

Jio और Airtel देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनियां हैं, लेकिन फिर भी टेलीकॉम सर्विस यूजर्स का एक बड़ा तबका BSNL सर्विसेज के भरोसे रहता है। कंपनी अपने ग्राहकों के लिए कम कीमत पर बेहतरीन बेनिफिट्स वाले प्लान पेश करती है। इसके प्लान्स की खास बात होती है कि इनमें लम्बी वैलिडिटी के साथ डेटा और दूसरे लाभ भी मिलते हैं। आज हम आपको बीएसएनएल के एक ऐसे प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे रिचार्ज करवाने के बाद आपको सालभर तक रिचार्ज के बारे में सोचना नहीं पड़ेगा। दूसरी टेलीकॉम कंपनियों के मुकाबले इस प्लान में सबसे ज्यादा वैलिडिटी और दूसरे बेनिफिट्स मिलते हैं और कीमत भी औरों से लगभग आधी है। 

बीएसएनएल का 1515 रुपये का प्लान (BSNL Rs 1515 Plan)
अगर आप मोबाइल डेटा ज्यादा इस्तेमाल करते हैं तो बीएसएनएल के बेस्ट प्लान में शामिल ये पैक आपके लिए बेहद काम का है। इसमें आपको रोजाना 2GB हाई स्पीड डेटा मिलता है। हालांकि देश के कुछ हिस्से ऐेसे हैं जहां पर कंपनी का 4G डेटा बहुत अच्छी स्पीड के साथ नहीं चलता है, लेकिन बाकी जगहों पर इसमें फास्ट इंटरनेट मिल जाता है। इस प्लान की एक और खास बात इसकी 365 दिनों की वैधता है। यानि कि 1 साल तक आपको रिचार्ज की टेंशन से मुक्ति मिलेगी। अन्य कंपनियां जहां 365 दिन की वैधता वाले प्लान के लिए 2500 से 3000 रुपये तक वसूलती हैं, बीएसएनल का यह प्लान उसकी आधी कीमत में आपको मिल जाता है। 

इस बीएसएनएल प्लान के साथ आपको अनलिमिटिड कॉलिंग भी मिलती है। हालांकि कंपनी इसके साथ ओटीटी ऐप्स आदि का सब्सक्रिप्शन नहीं देती है। यहां पर एक बात ध्यान देने वाली ये भी है कि प्लान में मिलने वाला डेली 2GB डेटा खत्म होने के बाद भी आपका इंटरनेट कनेक्शन बंद नहीं होगा। हालांकि, स्पीड यहां पर घटकर 40kbps रह जाती है। इस तरह से आपको इस प्लान के साथ पूरे 730GB डेटा का बेनिफिट मिल जाता है। 
Advertisement

इस प्लान के अलावा कंपनी एक प्लान 1499 रुपये में भी उपलपब्ध करवाती है जो लगभग ऐसे ही बेनिफिट्स के साथ आता है। इसमें अंतर केवल इतना है कि 365 दिनों की बजाए 336 दिनों की वैधता मिलती है। इसमें आपको रोजाना 100SMS भी मिलते हैं और 24GB हाइस्पीड इंटरनेट डेटा मिलता है। यानि कि कंपनी के ये दोनों प्लान उन यूजर्स के लिए बहुत फायदेमंद हैं जो लम्बी वैलिडिटी के साथ डेटा भी अच्छा खासा चाहते हैं। साथ ही ये प्लान किसी भी सिम को लम्बे समय तक एक्टिव रखने के लिए काम में लिए जा सकते हैं। इनकी और अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  4. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  5. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  3. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  4. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  5. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  6. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  7. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  9. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.