1 रुपये ज्यादा देकर इस प्रीपेड प्लान में मिल रहा डेली 3GB डाटा, जानें प्लान

BSNL के 298 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलती है। डाटा की बात करें तो इस प्लान में रोजाना 1GB डाटा दिया जाता है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 21 अप्रैल 2022 12:57 IST
ख़ास बातें
  • बीएसएनएल के 299 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में डेली 3GB डाटा मिलता है।
  • BSNL के 298 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलती है।
  • BSNL)अपने यूजर्स को आज भी सबसे सस्ते प्रीपेड प्लान प्रदान कर रही है।

BSNL के प्रीपेड प्लान में रोजाना 3GB डाटा मिल रहा है।

जहां देश भर में Jio, Vodafone Idea और Airtel जैसी सभी निजी क्षेत्र की टेलीकॉम कंपनियां अपने प्रीपेड प्लान का दामों को बढ़ा रही हैं तो उसी बीच सरकार के स्वामित्व वाली नेटवर्क प्रोवाइडर कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) अपने यूजर्स को आज भी सबसे सस्ते प्रीपेड प्लान प्रदान कर रही है। जी हां आज हम आपको BSNL के ऐसे दो प्रीपेड प्लान के बारे में बता रहे हैं जहां पर आप सिर्फ 1 रुपये अधिक खर्च करके 3 गुना डाटा का लाभ ले सकते हैं। आइए बीएसएनएल के इन दोनों प्रीपेड प्लान के फायदों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

BSNL का 298 रुपये वाला प्रीपेड प्लान:


Advertisement
BSNL के 298 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलती है। डाटा की बात करें तो इस प्लान में रोजाना 1GB डाटा दिया जाता है। हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने पर इंटरनेट स्पीड घटकर 40 Kbps रह जाती है। एसएमएस की बात की जाए तो इस प्लान में रोजाना 100SMS मिलते हैं। अन्य फायदों की बात करें तो इस प्लान में EROS NOW एंटरटेनमेंट सर्विस का मुफ्त एक्सेस मिलता है। वैधता के लिए यह प्लान 56 दिनों तक चलता है।
 

बीएसएनएल का 299 रुपये वाला प्रीपेड प्लान:


बीएसएनएल के 299 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा आती है। डाटा की बात की जाए तो इस प्लान में डेली 3GB डाटा मिलता है। हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 80 Kbps हो जाती है। एसएमएस के मामले मे इस प्लान में रोजाना 100SMS मिलते हैं। वैधता की बात की जाए तो इस प्लान में 30 दिनों की वैधता मिलती है।
Advertisement
 

BSNL 298 Rs और BSNL 299 Rs प्लान में अंतर


BSNL के इन दोनों प्लान के बीच अंतर की बात करें तो अगर आपको अधिक डाटा की जरूरत होती है तो आपको 1 रुपये अधिक खर्च करके 299 रुपये वाला प्लान लेना चाहिए, जिसमें आपको डेली 3GB डाटा मिलता है। अगर आपको अधिक वैधता चाहिए तो आपको 1 रुपये कम खर्च करके 298 रुपये वाला प्लान लेना चाहिए। वहीं 298 रुपये वाले प्लान में EROS NOW का एक्सेस भी मिलता है जो कि मनोरंजन में काम आ सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Moto buds 2 Ultra लॉन्च: AI लाइव ट्रांसलेट, Bose साउंड के साथ 37 घंटे तक चलने वाली बैटरी
  2. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  3. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  4. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  2. Motorola Moto One लॉन्च होगा 12GB रैम, OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5 चिप के साथ!
  3. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  4. Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर
  5. Moto buds 2 Ultra लॉन्च: AI लाइव ट्रांसलेट, Bose साउंड के साथ 37 घंटे तक चलने वाली बैटरी
  6. ₹31000 सस्ता मिल रहा Apple का सबसे स्लिम iPhone, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  7. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  8. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  9. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  10. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.