Airtel के 399 रुपये वाले पैक में अब मिलेगा 84 जीबी डेटा

Airtel ने अपने 399 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज पैक को अपग्रेड कर दिया है। अब इस रीचार्ज पैक की वैधता 84 दिनों की होगी। गौर करने वाली बात है कि इस टेलीकॉम कंपनी ने कुछ दिन पहले इस रीचार्ज पैक को अपग्रेड किया था। साल की शुरुआत में ही इस पैक की वैधता 28 दिनों से बढ़ाकर 70 दिन कर दी गई थी।

Airtel के 399 रुपये वाले पैक में अब मिलेगा 84 जीबी डेटा
ख़ास बातें
  • अब इस रीचार्ज पैक की वैधता 84 दिनों की होगी
  • ग्राहकों को हर दिन इस्तेमाल के लिए 1 जीबी 3जी/ 4जी डेटा मिलता है
  • पैक में ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस कॉल का फायदा मिलता है, रोमिंग में भी
विज्ञापन
Airtel ने अपने 399 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज पैक को अपग्रेड कर दिया है। अब इस रीचार्ज पैक की वैधता 84 दिनों की होगी। गौर करने वाली बात है कि इस टेलीकॉम कंपनी ने कुछ दिन पहले इस रीचार्ज पैक को अपग्रेड किया था। साल की शुरुआत में ही इस पैक की वैधता 28 दिनों से बढ़ाकर 70 दिन कर दी गई थी। Airtel के 399 रुपये के प्रीपेड पैक में ग्राहकों को हर दिन इस्तेमाल के लिए 1 जीबी 3जी/ 4जी डेटा मिलता है। इस पैक में ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस कॉल का फायदा मिलता है, रोमिंग में भी। इसके अलावा हर दिन मुफ्त 100 एसएमएस दिए जाते हैं। देखा जाए तो एयरटेल ने यह कदम रिलायंस जियो के 398 रुपये वाले रीचार्ज पैक के जवाब में उठाया है।

एयरटेल के नए 399 रुपये वाले प्रीपेड पैक की सीधी तुलना रिलायंस जियो के 398 रुपये वाले पैक से होगी। जियो के 398 रुपये वाले रीचार्ज पैक की वैधता 70 दिनों की होगी। हालांकि, यूज़र को हर दिन इस्तेमाल किए 1.5 जीबी 4जी डेटा मिलता है और सीमा खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड 64 केबीपीएस हो जाती है। इसके अलावा जियो पैक में अनलिमिटेड वॉयस कॉल, हर दिन 100 एसएमएस और जियो के सभी ऐप का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलता है।
 
airtel

इससे पहले एयरटेल द्वारा 149 रुपये वाले पैक को अपग्रेड करने की खबर आई थी। अब एयरटेल यूज़र 149 रुपये में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल की सुविधा पाएंगे। यह जानकारी टेलीकॉम टॉक वेबसाइट ने दी है। इसके अलावा एयरटेल अपने इस 149 रुपये वाले प्लान में यूज़र को रोज़ाना 100 एसएमएस इस्तेमाल करने की भी सुविधा दे रही है। बताया गया है कि यह प्लान फिलहाल आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सर्कल के यूज़र के लिए उपलब्ध है। याद रहे कि 149 रुपये में पहले कंपनी सिर्फ एयरटेल नेटवर्क पर असीमित कॉल की सुविधा देती थी

महीने की शुरुआत में एयरटेल ने 448 व 509 रुपये वाले रीचार्ज पैक को और फायदेमंद बना दिया था। 448 रुपये वाले प्लान में 1 जीबी डेटा प्रतिदिन मिलता है। इस पैक की वैधता को बढ़ाकर 82 दिन कर दी गई थी। वहीं, एयरटेल के 509 रुपये वाले पैक को भी अब ज़्यादा वैधता के साथ अपडेट कर दिया गया है। इस पैक की वैधता अब 84 दिन की जगह 91 दिन होगी। 1 जीबी हर रोज़ मिलने वाले हाई-स्पीड डेटा के साथ, यूज़र को कुल 91 जीबी 4जी/3जी डेटा मिलेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Airtel, Airtel Prepaid, Airtel Recharge, Jio Prepaid
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »