इस देश में बंद हो रहा है 3G नेटवर्क, कई लोगों के लिए बढ़ सकती हैं मुसीबतें

जबकि TPG टेलीकॉम (जिसे वोडाफोन के नाम से भी जाना जाता है) ने ऑस्ट्रेलिया में पहले ही अपना नेटवर्क बंद कर दिया है, दो अन्य टेलीकॉम ऑपरेटर्स 4 महीने के अंदर ऐसा करने की योजना बना रहे हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 16 मई 2024 20:29 IST
ख़ास बातें
  • 3G को ऑस्ट्रेलिया में पूरी तरह से बंद करने की घोषणा की गई है
  • TPG टेलीकॉम (वोडाफोन) ने पहले ही बंद कर दिया है अपना 3G नेटवर्क
  • दो अन्य टेलीकॉम ऑपरेटर्स 4 महीने के अंदर ऐसा करने की योजना बना रहे हैं

Photo Credit: Pexels

ऑस्ट्रेलिया में 3G नेटवर्क बंद होने जा रहा है। लंबे समय से देश में पुरानी जनरेशन के नेटवर्क को बंद करने की मुहीम चालू थी, जिसे लेकर कुछ लोगों ने आपत्ति भी जताई थी। लोगों का कहना है कि 3G नेटवर्क बंद होने से दूर-दराज के क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क की समस्या पैदा होगी। हालांकि, आखिरकार ऑस्ट्रेलियन कम्युनिकेशंस एंड मीडिया अथॉरिटी (ACMA) ने 3G को देश में पूरी तरह से बंद करने की घोषणा कर डाली।

जबकि TPG टेलीकॉम (जिसे वोडाफोन के नाम से भी जाना जाता है) ने ऑस्ट्रेलिया में पहले ही अपना नेटवर्क बंद कर दिया है, दो अन्य टेलीकॉम ऑपरेटर्स 4 महीने के अंदर ऐसा करने की योजना बना रहे हैं। अपनी वेबसाइट पर एक स्टेटमेंट में, ऑस्ट्रेलियाई रेगुलेटर ने कहा कि Telstra और Optus 2024 में अपने 3G मोबाइल नेटवर्क को बंद कर देंगे। टेल्स्ट्रा 31 अगस्त को अपने नेटवर्क को निष्क्रिय करने वाली है, जिसके बाद के दिनों में ऑप्टस ऐसा करने वाली है।
Advertisement

सभी ऑपरेटर्स द्वारा 3G नेटवर्क सर्विस को बंद किए जाने के बाद कंथित तौर पर 3G डिवाइस वाले यूजर्स के फोन आपातकालीन नंबर 000 (ट्रिपल जीरो) पर संपर्क करने के साथ मैसेज भेजने या कॉल करने में सक्षम नहीं होंगे। इसके अलावा, इससे वे यूजर्स भी प्रभावित होंगे, जिनके फोन VoLTE सपोर्ट नहीं करते हैं, यानी ऐसे फोन जो 4G तो हैं, लेकिन 3G नेटवर्क के जरिए कॉल करते हैं। ACMA ने यूजर्स को उनके टेलीकॉम ऑपरेटर से संपर्क करने की सलाह दी है।

ACMA का कहना है कि सिर्फ फोन ही नहीं बल्कि सभी 3G डिवाइस इससे प्रभावित होंगे, जिनमें स्मार्टफोन के साथ टैबलेट, स्मार्टवॉच, EDTPOS मशीन (कार्ड टर्मिनल), मेडिकल अलार्म आदि शामिल हैं। रेगुलेटर ने नागरिकों को जल्द से जल्द नए और लेटेस्ट डिवाइस पर अपग्रेड करने की सलाह दी है। 
Advertisement

ऑस्ट्रेलिया में पिछले कुछ समय से इस बात पर बहस छिड़ी हुई थी कि 3G नेटवर्क को बंद करना चाहिए या नहीं। कई नागरिकों का कहना है कि इससे दूर-दराज के इलाकों में रहने वालों को समस्या होंगी। द गार्जियन को दिए एक बयान में स्टेसी स्टॉरियर नाम की एक महिला ने कहा कि वह "भाग्यशाली" थीं कि उन्हें न्यू साउथ वेल्स रिवरिना क्षेत्र में अपने घर पर मोबाइल फोन सर्विस मिल रही थी। लेकिन जब टेल्स्ट्रा का 3G नेटवर्क बंद हो जाएगा, तो वह किस्मत खत्म हो जाएगी।
Advertisement

उन्होंने चिंता जताई कि और कहा कि "क्या होगा यदि [किसी व्यक्ति को] कुछ होता है और आप एम्बुलेंस को फोन नहीं कर सकते, तो यह जीवन और मृत्यु के बीच का अंतर हो सकता है।"

असल में रिपोर्ट में बताया गया है कि स्ट्रॉरियर जहां रहती हैं, टेल्स्ट्रा ने वहां के स्थानीय टावर को 5G में अपग्रेड किया तो उनकी 3G सेवा बंद हो गई। उन्होंने बताया कि टेल्स्ट्रा ने दावा किया कि उनके मैप्स के अनुसार उन्हें पहले से ही कवरेज नहीं मिलनी चाहिए थी, इसलिए वे इस बारे में कुछ नहीं कर सकते। स्टॉरियर के मुताबिक, टेल्स्ट्रा ने उन्हें बताया कि वे सिर्फ 'लकी' थीं कि उन्हें पहले कवरेज मिल रही थी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  5. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.