Jio Fiber यूज़र्स को मुफ्त मिलेगा Amazon Prime सब्सक्रिप्शन

Jio Fiber Gold की कीमत प्रति महीने 1,299 रुपये है। इस प्लान में आपको हर महीने 1,250 जीबी डेटा प्राप्त होता है। Jio Fiber Diamond प्लान की कीमत प्रति महीने 2,499 रुपये है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 12 जून 2020 18:07 IST
ख़ास बातें
  • Amazon Prime के वार्षिक सब्सक्रिप्शन की कीमत है 999 रुपये
  • Jio Silver और Bronze प्लान में नहीं मिलेगा यह ऑफर
  • Jio Fiber Gold की कीमत 1,299 रुपये प्रति महीने है

Jio Fiber ग्राहकों को मुफ्त मिलता है सेट-टॉप बॉक्स

Jio Fiber यूज़र्स को अब मुफ्त में Amazon Prime का सब्सक्रिप्शन मिलेगा, वो भी पूरे एक साल तक के लिए। अमेज़न प्राइम का वार्षिक सब्सक्रिप्शन 999 रुपये में मिलता है, लेकिन जियो फाइबर का गोल्ड और उससे महंगे ब्रॉडबैंड प्लान को चुनने वाले ग्राहकों को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के अमेज़न प्राइम का सब्सक्रिप्शन दिया जाएगा। अमेज़न प्राइम में प्राइम वीडियो के साथ प्राइम म्यूज़िक आदि बेनेफिट्स प्राप्त होते हैं। जियो सेट-टॉप बॉक्स में अमेज़न प्राइम ऐप के तौर पर उपलब्ध है। अमेज़न प्राइम के कॉन्टेंट की बात करें, तो इसमें पाताल लोक, द फैमिली मैन, मिर्जापुर, द बॉयज़ व फोर फोर मोर शॉट्स जैसे ऑरिज़नल शो शामिल हैं।

 Jio Fiber के मौजूदा सब्सक्राइबर्स अपने जियो सेट-टॉप बॉक्स के माध्यम से Amazon अकाउंट में साइन-इन या फिर नया अमेज़न अकाउंट बनाकर वार्षिक अमेज़न प्राइम सब्सक्रिप्शन एक्टिवेट करा सकते हैं। इसके अलावा आप MyJio app या फिर Jio.com पर लॉग-इन करके भी इसे एक्टिवेट करा सकते हैं। आपको बता दें, केवल जियो फाइबर गोल्ड, डायमंड, प्लेटिनम और टाइटेनियम प्लान पर ही यह 1 साल का अमेज़न प्राइम सब्सक्रिप्शन बेनेफिट प्राप्त होगा। जियो फाइबर सिल्वर और जियो फाइबर ब्रॉन्ज़ प्लान इस ऑफर के लिए योग्य नहीं है, प्राइम सब्सक्रिप्शन लेने के लिए आपको कम से कम जियो फाइबर गोल्ड रीचार्ज कराना होगा।

कीमत की बात करें, तो Jio Fiber Gold की कीमत प्रति महीने 1,299 रुपये है। इस प्लान में आपको हर महीने 1,250 जीबी डेटा प्राप्त होता है। Jio Fiber Diamond प्लान की कीमत प्रति महीने 2,499 रुपये है। Jio Fiber Platinum प्लान की कीमत प्रति महीने 3,999 रुपये है और Jio Fiber Titanium की कीमत 8,499 रुपये प्रति महीने है। इन सभी प्लान में 1,500 जीबी मासिक डेटा बेनेफिट प्राप्त होता है। प्लेटिनम और टाइटेनियम प्लान में 1Gbps नेटवर्क स्पीड मिलती है। इसके अलावा इन सभी प्लान में फ्री वॉयस कॉलिंग सुविधा भी मौजूद है।

Airtel भी अपने ज्यादातर ब्रॉडबैंड प्लान में वार्षिक अमेज़न प्राइम सब्सक्रिप्शन ऑफर करती है। 1 साल तक के लिए फ्री अमेज़न प्राइम सब्सक्रिप्शन देने वाले सभी प्लान 999 रुपये से ऊपर के हैं। इसके सबसे महंगे प्लान की कीमत 3,999 रुपये प्रति महीना है, जिसमें 1Gbps स्पीड पर अनलिमिटेड इंटरनेट, अनलिमिटेड लोकल एसटीडी कॉल, वार्षिक अमेज़न प्राइम सब्सक्रिप्शन और ज़ी5 प्रीमियम सब्सक्रिप्शन प्राप्त होता है।
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Jio Fiber, JioFiber, Amazon Prime, Amazon Prime Video, Reliance Jio
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  6. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.