Airtel Xstream Premium पैक में मिलेगा कई OTT प्लेटफॉर्म का एक्सेस, अब कीमत 149 रुपये से शुरू...

Airtel Xstream Premium पैक ओवर-द-पैक (OTT) प्लेटफॉर्म के कॉन्टेंट का एक्सेस लेकर आता है, जिसमें Eros Now, SonyLIV और Epic On प्लेटफॉर्म शामिल हैं। इसकी कीमत अब 149 रुपये प्रति महीना व वार्षिक सब्सक्रिप्शन की कीमत 1,499 रुपये है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 4 फरवरी 2022 12:53 IST
ख़ास बातें
  • Airtel Xstream Premium pack की कीमत पहले 49 रुपये प्रति महीना थी
  • Airtel Xstream ऐप व साइट पर उपलब्ध है नई कीमतें
  • एयरटेल एक्स्ट्रीम प्रीमियम केवल एयरटेल ग्राहकों के लिए उपलब्ध है
Airtel Xstream Premium पैक ओवर-द-पैक (OTT) प्लेटफॉर्म के कॉन्टेंट का एक्सेस लेकर आता है, जिसमें Eros Now, SonyLIV और Epic On प्लेटफॉर्म शामिल हैं। इसकी कीमत अब 149 रुपये प्रति महीना व वार्षिक सब्सक्रिप्शन की कीमत 1,499 रुपये है। आपको बता दें, पहले इस सब्सक्रिप्शन के लिए 49 रुपये प्रति महीना व 499 रुपये प्रति वर्ष का भुगतान करना होता था। Airtel का दावा है कि Xstream सर्विस में 10,000 से भी ज्यादा फिल्में, टीवी शो और ऑरिज़नल शामिल हैं। इसमें आपको अंग्रेजी के साथ 13 भाषाओं का सपोर्ट मिलता है।

Airtel Xstream Premium पैक की मासिक और वार्षिक कीमत में हुए बदलावों को सबसे पहले TelecomTalk द्वारा स्पॉट किया गया था। नई कीमतें Airtel Xstream ऐप और वेबसाइट पर लिस्ट है। यह सर्विस SonyLIV, Lionsgate Play, Eros Now, ManoramaMax, Hoichoi, ShemarooMe, Ultra, Epic On, ShortsTV, KLIKK, Divo, Dollywood Play और Namma Flix कॉन्टेंट का एक्सेस लेकर आती है। हालांकि, Gadgets 360 ने स्वतंत्र रूप से नए पैक की मौजूदगी को वेरिफाई किया है।
Advertisement
 
Airtel Xstream साइट पर उपलब्ध जानकारी मं देखा जा सकता है कि प्रीमियम पैक लेने वाले ग्राहकों को दो स्क्रीन पर कॉन्टेंट का एक्सेस प्राप्त होगा। Android और iOS डिवाइस के लिए उपलब्ध Airtel Xstream Box या फिर Xstream app के जरिए कॉन्टेंट एक्सेस किया जा सकता है। ठीक इसी तरह यूज़र्स कॉन्टेंट को अपने Android TV या Fire TV पर Airtel Xstream ऐप या साइट के जरिए देख सकते हैं।

बंडल पैक के अलावा, एयरटेल एक्स्ट्रीम स्टैंडअलोन सब्सक्रिप्शन के माध्यम से विभिन्न ओटीटी प्लेटफॉर्म का एक्सेस ऑफर करता है।
Advertisement

आधिकारिक वेबसाइट पर देखा जा सकता है कि एक्स्ट्रीम प्रीमियम पैक केवल एयरटेल ग्राहकों के लिए बी उपलब्ध है। हालांकि, दिसंबर 2020 में टेलीकॉम कंपनी ने इस कॉन्टेंट सब्सक्रिप्शन को नॉन-एयरटेल ग्राहकों के लिए भी उपलब्ध कराया था, जिसकी कीमत 49 रुपये प्रति महीना से शुरू होती थी।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Airtel Xstream Premium, Airtel Xstream, Xstream, Airtel
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  2. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  3. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  4. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  2. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  3. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  4. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  5. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  7. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  9. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  10. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.