एयरटेल पूरे पंजाब में लॉन्च करेगी प्लेटिनम 3जी सेवा

विज्ञापन
Indo-Asian News Service, अपडेटेड: 15 अप्रैल 2016 12:41 IST
दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने गुरुवार को पूरे पंजाब में अपनी प्लेटिनम 3जी सेवा लॉन्च करने की घोषणा की। यह सेवा चण्डीगढ़, मोहाली, पंचकूला, जिराकपुर, खरर, पटियाला, लुधियाना, मोगा, अमृतसर, बठिंडा, जालंधर, फगवारा, कपूरथला, होशियारपुर और डेराबासी में लांच की जाएगी।

कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा, "900 मेगाहर्ट्ज़ बैंड पर उपलब्ध होने वाली प्लेटिनम 3जी सेवा बेहतर इंडोर कवरेज, तेज डाटा रफ्तार और अधिक स्पष्ट ध्वनि के कारण ग्राहकों को विश्वस्तरीय मोबाइल सेवा का अनुभव देगा।"
Advertisement

प्रवक्ता ने कहा कि पूरे पंजाब में एयरटेल के प्लेटिनम 3जी और 4जी एलटीई सेवाओं के कारण ग्राहकों को सबसे बड़ा तेज रफ्तार वाला मोबाइल डाटा नेटवर्क कवरेज मिलेगा।

एयरटेल अभी पंजाब के 50 से अधिक शहरों में 4जी सेवा भी दे रही है।
Advertisement

हाल ही में देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने एयरसेल से आठ सर्किलों में एयरसेल से 3जी स्पेक्ट्रम खरीदा था जिसकी कीमत 3500 करोड़ रुपये थी। कंपनी ने एक बयान में कहा कि भारती तमिलनाडु, बिहार, पश्चिम बंगाल, जम्मू कश्मीर, असम, पूर्वोत्तर, आंध्र प्रदेश तथा ओड़िशा में स्पेक्ट्रम प्राप्त करेगी। एयरसेल ने सरकारी नीलामी में स्पेक्ट्रम हासिल किया था और वह इसे 20 सितंबर 2030 तक रखने की हकदार थी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , airtel, punjab, platinum 3G service
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  3. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  4. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  5. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  6. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  7. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  9. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.