Airtel vs Vodafone Idea: नए प्रीपेड प्लान में कौन सा है आपके लिए सही?

Airtel New Plans: वोडाफोन आइडिया और एयरटेल के ये प्लान एक-दूसरे को टक्कर देगें तो आइए आपको बताते हैं इन प्लान के साथ मिलने वाले फायदों के बारे में...

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 4 दिसंबर 2019 11:53 IST
ख़ास बातें
  • एयरटेल के 998 रुपये और 1,699 रुपये वाले लॉन्ग-टर्म प्रीपेड प्लान भी हैं
  • 3 दिसंबर से लागू हो गए हैं वोडाफोन आइडिया के नए प्रीपेड प्लान
  • 129 रुपये वाले Airtel prepaid plan के लिए अब चुकाने होंगे 148 रुपये

Airtel New Plans देंगे Vodafone Idea New Plans को टक्कर

Airtel New Plans: एयरटेल और Vodafone Idea ने हाल ही में अपने टैरिफ में इजाफे की घोषणा के बाद नए टैरिफ प्लान से पर्दा उठाया था। एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के नए टैरिफ 3 दिसंबर 2019 से लागू हो गए हैं। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि Airtel के नए अनलिमिटेड प्लान 149 रुपये से शुरू होकर 2,398 रुपये तक जाते हैं। वहीं, Vodafone Idea के प्लान 149 रुपये से शुरू होकर 2,399 रुपये तक हैं। वोडाफोन आइडिया और एयरटेल के ये प्लान एक-दूसरे को टक्कर देगें तो आइए आपको बताते हैं इन प्लान के साथ मिलने वाले फायदों के बारे में...
 

Airtel Rs. 148 plan vs Vodafone Idea Rs. 149 plan

एयरटेल के नए 148 रुपये वाले प्लान की वैधता 28 दिनों की है, इस प्लान के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, 2 जीबी डेटा और प्रतिदिन 300 एसएमएस के साथ आता है। दूसरी तरफ, वोडाफोन आइडिया के 149 रुपये वाले प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल (एफयूपी (FUP) के साथ ऑफ-नेट कॉल के लिए 1000 मिनट), 2 जीबी डेटा और हर दिन 300 एसएमएस मिलते हैं। इस प्लान की भी वैधता 28 दिनों की है।
 

Airtel Rs. 248 plan vs Vodafone Idea Rs. 249 plan

एयरटेल के 248 रुपये वाले प्लान के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 एसएमएस प्रतिदिन, 1.5 जीबी प्रतिदिन के साथ आता है। वहीं, दूसरी तरफ, वोडाफोन आइडिया के 249 रुपये वाले प्लान के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉल (एफयूपी (FUP) के साथ ऑफ-नेट कॉल के लिए 1000 मिनट), प्रतिदिन 1.5 जीबी डेटा, 100 एसएमएस प्रतिदिन मिलते हैं। बता दें कि Airtel और Vodafone Idea दोनों ही कंपनियों के ये प्लान 28 दिनों की वैधता के साथ आते हैं।

यह भी पढ़ें-  Vodafone Idea New Plans: वोडाफोन आइडिया के प्रीपेड प्लान हुए महंगे, ये हैं नए पैक्स
 

Airtel Rs. 298 plan vs Vodafone Idea Rs. 299 plan

एयरटेल के 298 रुपये वाले प्लान के साथ यूज़र को 28 दिनों की वैधता के साथ 2 जीबी प्रतिदिन, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 एसएमएस प्रतिदिन की सुविधा मिलती है। वहीं, वोडाफोन आइडिया के 299 रुपये वाले प्लान के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉल (एफयूपी (FUP) के साथ ऑफ-नेट कॉल के लिए 1000 मिनट), प्रतिदिन 2 जीबी डेटा और हर रोज 100 एसएमएस दिए जाते हैं, इस प्लान की भी वैधता 28 दिनों की है।

यह भी पढ़ें- Airtel New Plans: एयरटेल यूज़र्स को अब चुकाने होंगे ज्यादा पैसे, जानें हर प्लान से जुड़ी डिटेल
 

Airtel Rs. 598 plan vs Vodafone Idea Rs. 599 plan

अब बात करते हैं एयरटेल के 598 रुपये वाले प्लान की। इस प्लान के साथ यूज़र को 84 दिनों की वैधता के अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग, प्रतिदिन 1.5 जीबी डेटा और 100 एसएमएस प्रतिदिन की सुविधा मिलती है। वहीं, दूसरी तरफ वोडाफोन आइडिया के 599 रुपये वाले प्लान की भी वैधता 84 दिनों की है, यह प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉल (एफयूपी (FUP) के साथ ऑफ-नेट कॉल के लिए 3000 मिनट ), 100 एसएमएस प्रतिदिन और हर दिन 1.5 जीबी डेटा की सुविधा से लैस है।
Advertisement
 

Airtel Rs. 698 plan vs Vodafone Rs. 699 plan

84 दिनों की वैधता वाले एयरटेल के 698 रुपये वाले के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग ,100 एसएमएस प्रतिदिन और 2 जीबी डेटा प्रतिदिन दिया जाता है। वहीं, दूसरी तरफ वोडाफोन आइडिया के 699 रुपये वाले प्लान के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉल (एफयूपी (FUP) के साथ ऑफ-नेट कॉल के लिए 3000 मिनट ), हर रोज 2 जीबी डेटा और 100 एसएमएस प्रतिदिन की सुविधा मिलती है। Airtel की तरह वोडाफोन आइडिया के इस प्लान की भी वैधता 84 दिनों की है।
 

Airtel Rs. 1,498 plan vs Vodafone Idea Rs. 1,499 plan

अब बात एयरटेल के लॉन्ग-टर्म प्लान की। 1,498 रुपये वाले प्लान की वैधता 365 दिनों की है, यूज़र को इस प्लान के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, 3600 एसएमएस और 24 जीबी डेटा मिलता है। वहीं, वोडाफोन आइडिया के 1,499 रुपये वाले प्लान के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉल (एफयूपी (FUP) के साथ ऑफ-नेट कॉल के लिए 12000 मिनट ), 3600 एसएमएस और 24 जीबी डेटा दिया जाता है। इस प्लान की भी वैधता भी 365 दिनों की है।  
 

Airtel Rs. 2,398 plan vs Vodafone Idea Rs. 2,399 plan

एयरटेल के 365 दिनों की वैधता वाले इस प्लान के साथ यूज़र को अनलिमिटेड कॉलिंग, हर रोज 100 एसएमएस और 1.5 जीबी प्रतिदिन दिया जाता है। वहीं, दूसरी तरफ वोडाफोन आइडिया के 2,399 रुपये वाला प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉल (एफयूपी (FUP) के साथ ऑफ-नेट कॉल के लिए 12000 मिनट ), 1.5 जीबी डेटा प्रतिदिन और हर रोज 100 एसएमएस की सुविधा से लैस है, इस प्लान की भी वैधता 365 दिनों की है।
Advertisement

ऊपर बताए गए प्लान के अलावा वोडाफोन आइडिया का 379 रुपये वाला प्लान भी है, इस प्लान की वैधता 84 दिनों की है और यह अनलिमिटेड वॉयस कॉल (एफयूपी (FUP) के साथ ऑफ-नेट कॉल के लिए 3000 मिनट ), 6 जीबी डेटा और 1000 एसएमएस की सुविधा प्रदान करता है।

गौर करने वाली बात यह है कि वोडाफोन टू वोडाफोन और वोडाफोन टू आइडिया और इसके विपरीत कॉल को ऑन नेट माना जाएगा। प्लान में फ्री यूसेज के बाद ऑफ-नेट कॉल के लिए 6 पैसे प्रति मिनट का शुल्क लिया जाएगा। इसके अलावा चार नए फर्स्ट रीचार्ज ऑप्शन भी हैं और इनकी कीमत 97 रुपये, 197 रुपये, 297 रुपये और 647 रुपये है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 की सेल आज से लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹4,500 का डिस्काउंट
  2. iQOO 16T में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, नया कूलिंग सिस्टम
  3. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  4. OnePlus 16 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Hisense ने भारत में लॉन्च किए 75-इंच साइज तक के MiniLED TV, ऑफर में ₹10 हजार तक डिस्काउंट!
  2. Red Fort Security Abhigyan App: लाल किले की सुरक्षा में एडवांस टेक्नोलॉजी, 35 सेकंड में देगी अपराधी की जानकारी
  3. Vivo S2 की सेल आज से लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹4,500 का डिस्काउंट
  4. Samsung TV खरीदने पर मुफ्त मिलेगा दूसरा TV या ₹1 लाख का Soundbar! जानें कैसे मिलेगा ऑफर
  5. पहले कभी नहीं देखा ऐसा इंटरव्यू! AI Engineer से आंखें बंद करके जवाब देने को कहा
  6. Amazon Great Freedom Sale में ₹23 हजार सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung Galaxy S26 Ultra 5G
  7. Redmi Note 17 5G vs Realme 15 5G vs Nothing Phone 3a: जानें ₹30K में कौन सा फोन है बेस्ट?
  8. Amazon Great Freedom Sale: ₹5 हजार के बजट वाली इन स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील, ऐसे उठाएं लाभ
  9. Flipkart Freedom Sale: Apple iPhone, OnePlus और Samsung के फ्लैगशिप जैसे ₹70 हजार वाले स्मार्टफोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  10. Flipkart Freedom Sale: iPhone 17 Pro Max पर मिल रहा ₹16 हजार से ज्यादा डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.