एयरटेल के 349 रुपये वाले पैक में अब 56 जीबी डेटा

एयरटेल ने चुपचाप अपने 349 रुपये और 549 रुपये वाले रीचार्ज पैक में डेटा लिमिट बढ़ा दी है। इसी के साथ ऐसा लगता है कि जियो और प्रतिद्वंदी कंपनियों के बीच छिड़ी जंग अभी तो खत्म होने वाली नहीं है। एयरटेल के इन दोनों रीचार्ज में बदलाव के साथ ग्राहकों को अब 500 एमबी और डेटा मिलेगा।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 6 दिसंबर 2017 18:51 IST
ख़ास बातें
  • एयरटेल के 349 रुपये वाले पैक में अब 1.5 जीबी डेटा मिलता है
  • 549 रुपये वाले पैक में ग्राहकों को 3 जीबी डेटा हर रोज़ मिलेगा
  • इन दोनों पैक में रोमिंग पर अनलिमिटेड मुफ्त आउटगोइंग कॉल की सुविधा है
एयरटेल ने चुपचाप अपने 349 रुपये और 549 रुपये वाले रीचार्ज पैक में डेटा लिमिट बढ़ा दी है। इसी के साथ ऐसा लगता है कि जियो और प्रतिद्वंदी कंपनियों के बीच छिड़ी जंग अभी तो खत्म होने वाली नहीं है। एयरटेल के इन दोनों रीचार्ज में बदलाव के साथ ग्राहकों को अब 500 एमबी और डेटा मिलेगा। इसके अलावा दूसरी मुफ्त सेवाएं भी हैं। प्लान में इस अपडेट के साथ ही एयरटेल अब डेटा देने के मामले में जियो को चुनौती देने की बेहतर स्थिति में आ गई है। जबकि वोडाफोन और आइडिया को अभी इसी डेटा लिमिट के साथ अपने पैक अपडेट करना बाकी है।

349 रुपये वाले एयरटेल प्लान को सितंबर में लॉन्च किया गया था और उस समय इस पैक में 1 जीबी डेटा हर रोज मिलता था। इसके अलावा 28 दिनों की वैधता के साथ अनलिमिटेड लोकल व एसटीडी कॉल और 100 एसएमएस हर रोज़ भी मिलते थे। नवंबर में इस पैक में हर रोज मिलने वाली डेटा लिमिट को बढ़ाकर 1.5 जीबी कर दिया गया और इससे करीब दो हफ्ते पहले ही जियो ने अपने पैक अपडेट किए थे। अब, 349 रुपये वाले एयरटेल के प्लान में 2 जीबी डेटा हर रोज मिलने के साथ कुल 56  जीबी डेटा मिलता है। इसके अलावा, यूज़र को इस पैक में रोमिंग पर मुफ्त आउटगोइंग कॉल की सुविधा भी मिलेगी। जियो के 309 रुपये वाले प्लान से तुलना करें तो, इस पैक में 1 जीबी डेटा हर रोज मिलता है, यानी 49 दिनों के लिए 49 जीबी डेटा। इसके अलावा मुफ्त कॉल, 3000 एसएमएस, रोमिंग आउटगोइंग कल और जियो ऐप की सुविधाएं भी मिलती हैं।

इसी तरह, 549 रुपये वाले एयरटेल के प्लान में अभी तक 2.5 जीबी डेटा हर रोज मिलता था, लेकिन अब ग्राहकों को 3 जीबी डेटा हर रोज़ मिलेगा। इसके साथ ही, यूज़र को अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल, 100 एसएमएस और रोमिंग पर मुफ्त आउटगोइंग कॉल की सुविधा भी मिलेगी। 28 दिन की वैधता के साथ, इस पैक में एयरटेल ग्राहकों को कुल 84 जीबी डेटा मिलता है। वहीं जियो, 509 रुपये वाले पैक में 49 दिन की वैधता के साथ हर रोज 1 जीबी डेटा और अन्य मुफ्त सुविधाएं देती है।
 

एयरटेल की वेबसाइट और ऐप पर, 349 रुपये और 549 रुपये वाले पैक अभी भी पुराने डेटा ऑफर के साथ लिस्ट हैं। लेकिन अब आप इन्हें कार्ट में शामिल करते हैं तो क्रमशः नई डेटा लिमिट 2 जीबी और 3 जीबी प्रतिदिन दिखाता है।
Advertisement

नवंबर में, वोडाफोन और आइडिया ने एयरटेल के 1.5 जीबी हर रोज डेटा लिमिट को टक्कर देने के लिए अपने 348 रुपये और 347 रुपये वाले पैक अपडेट किए थे। इस बार भी कंपनियों द्वारा इसी तरह का कोई फैसला लिए जाने की उम्मीद है। देश में पिछले कुछ समय से डेटा खपत तेजी से बढ़ रही है और इसके चलते सब्सक्राइबर को बनाए रखने के लिए टेलीकॉम कंपनियों को किफ़ायती दाम में ज़्यादा डेटा देना पड़ रहा है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Airtel, Reliance Jio
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  4. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  5. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  6. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  7. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.