Airtel के इस प्लान में मिलेगा 105 जीबी डेटा

Airtel ने Reliance Jio से मुकाबले के लिए एक नया रीचार्ज प्लान लॉन्च किया है। बता दें कि यह एयरटेल का यह नया प्लान पीप्रेड ग्राहकों के लिए है। Airtel के नए रीचार्ज प्लान की कीमत 419 रुपये है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 17 सितंबर 2018 11:22 IST
ख़ास बातें
  • Airtel ने लॉन्च किया 419 रुपये वाला नया रीचार्ज प्लान
  • एयरटेल का नया प्रीपेड प्लान देगा Reliance Jio को चुनौती
  • प्रीपेड ग्राहकों के लिए Airtel ने उतारा नया प्लान
टेलीकॉम कंपनी Airtel ने रिलांयस जियो से मुकाबले के लिए एक नया रीचार्ज प्लान लॉन्च किया है। बता दें कि यह एयरटेल का यह नया प्लान पीप्रेड ग्राहकों के लिए है। Airtel के नए रीचार्ज प्लान की कीमत 419 रुपये है। एयरटेल का यह प्लान 75 दिनों की वैधता के साथ आता है। इस प्लान में आपको प्रतिदिन 1.4 जीबी डेटा मिलेगा। बता दें कि Airtel के पास 70 दिनों की वैधता वाला 399 रुपये और 82 दिनों की वैधता वाला 448 रुपये का प्लान मौजूद है। बता दें कि Reliance Jio दूसरी सालगिरह के मौके पर यूजर्स के लिए फ्री डेटा और कैशबैक स्कीम लेकर आई थी। रिलायंस जियो 349 रुपये के रीचार्ज में 70 दिनों की वैधता के साथ प्रतिदिन 1.5 जीबी डेटा देता है।

Airtel का नया रीचार्ज प्लान आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और ऐप से ले सकते हैं। रीचार्ज कराने के बाद आपको प्रतिदिन 300 मिनट (लोकल और एसटीडी) और एक सप्ताह में 1,000 मिनट मिलेंगे। नेशनल रोमिंग में फ्री कॉल और रोज के 100 एसएमएस भी दिए जाएंगे। Airtel के 419 रुपये वाले प्लान के साथ Airtel TV ऐप को भी एक्सेस कर पाएंगे। Reliance Jio के 349 रुपये वाले रीचार्ज में 70 दिनों के लिए प्रतिदिन 1.5 जीबी डेटा के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है। केवल इतना ही नहीं, प्रतिदिन 100 एसएमएस भी दिए जाते हैं। इसके अलावा Jio ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। जियो के कैशबैक स्कीम के तहत 300 रुपये या उससे ज्यादा के रीचार्ज पर 50 रुपये का कैशबैक मिल रहा है। इसका मतलब यह हुआ कि अगर आप 300 रुपये का रीचार्ज कराते हैं तो 50 रुपये का कैशबैक मिलने के बाद यह प्लान आपको 249 रुपये में मिल गया।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  2. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  4. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  3. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  4. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  5. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  7. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  8. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  9. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  10. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.