Airtel इस साल डिजिटल बुनियादी ढांचे में करेगी 20,000 करोड़ रुपये निवेश

भारती एयरटेल इस साल डिजिटल बुनियादी ढांचे में 20,000 करोड़ रुपये निवेश करेगी। कंपनी के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 27 सितंबर 2017 18:34 IST
ख़ास बातें
  • भारती एयरटेल इस साल डिजिटल बुनियादी ढांचे में करेगी निवेश
  • कंपनी के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल ने दी जानकारी
  • उन्होंने भारत को डिजिटल प्रौद्योगिकी का उभरता हुआ उदाहरण बताया
भारती एयरटेल इस साल डिजिटल बुनियादी ढांचे में 20,000 करोड़ रुपये निवेश करेगी। कंपनी के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी। मित्तल ने कहा कि दूरसंचार उद्योग बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने में बड़ी मात्रा में निवेश कर रहा है और एयरटेल इस साल 18000 करोड़ रुपये से 20,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

उन्होंने कहा कि दूरसंचार कंपनियां कुल मिलाकर डिजिटल बुनियादी ढांचा खड़ा करने में 50,000 से 60,000 करोड़ रुपये का निवेश कर रही हैं।

कार्यक्रम में मित्तल के साथ दूरसंचार क्षेत्र में उनके प्रतिद्वंद्वी व रिलायंस जियो के प्रमुख मुकेश अंबानी भी मौजूद थे। मित्तल ने दूरसंचार क्षेत्र में मौजूद अवसरों का समुचित दोहन करने व चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए सहयोगी रवैये का आह्वान किया।

भारत को डिजिटल प्रौद्योगिकी का उभरता हुआ उदाहरण बताया और कहा कि यह भारत का समय है और प्रौद्योगिकी क्षेत्र के तमाम दिग्गजों की निगाह भारत पर है।
Advertisement

इसके साथ ही मित्तल ने दूरसंचार उद्योग की गति को बल देने में सरकार का सहयोग मांगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  3. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  4. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  6. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  7. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  8. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  9. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  10. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.