Jio के जवाब में Airtel ने अपने 99 रुपये वाले पैक को बनाया और फायदेमंद

Airtel ने Jio व अन्य टेलीकॉम कंपनियों से मुकाबला करने के लिए 99 रुपये वाला मौज़ूदा प्रीपेड पैक अपग्रेड किया है। नए पैक में...

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 18 जून 2018 12:55 IST

Airtel ने अपने 99 रुपये वाले पैक को बनाया और फायदेमंद

Airtel ने Jio व अन्य टेलीकॉम कंपनियों से मुकाबला करने के लिए 99 रुपये वाला मौज़ूदा प्रीपेड पैक अपग्रेड किया है। नए पैक में यूज़र को 2 जीबी डेटा मिलेगा, जिसकी वैधता 28 दिन की होगी। यह पिछले ऑफर से 1 जीबी ज्यादा है। मुकाबले की बात करें तो Jio का एक पैक 98 चरुपये वाला है, जो यूज़र को 2 जीबी डेटा 28 दिन की वैधता के साथ देता है। इसमें 300 एसएमएस और असीमित वॉयस कॉल का लाभ भी शामिल है। दिलचस्प है कि बीएसएनएल ने एयरटेल और जियो के लिए मुकाबला कड़ा कर दिया है। बीएसएनएल अब डेटा सुनामी ऑफर के तहत 1.5 जीबी डेटा 26 दिन की वैधता के साथ दे रही है।

99 रुपये वाला रिवाइज्ड पैक चुनिंदा एयरटेल सब्सक्राइबर के लिए जारी कर दिया है। इसे टेलीकॉमटॉक ने रिपोर्ट किया है। पैक में असीमित लोकल, एसटीडी और रोमिंग वॉयस कॉल का फायदा शामिल है। साथ ही यूज़र को 100 एसएमएस हर दिन मिलेंगे। अपग्रेडिड 2 जीबी डेटा सीमा इसका हिस्सा है। जियो के 98 रुपये वाले पैक की बात करें तो इसमें 300 एसएमएस मिलते हैं। एयरटेल सब्सक्राइबर को 2,500 एसएमएस जियो यूज़र से ज्यादा मिलेंगे। ध्यान रहे, एयरटेल, जियो में वॉयस कॉलिंग के लिए एफयूपी की सुविधा नहीं है।

एयरटेल से इतर आइडिया पर आएं तो इसमें 109 रुपये में यूज़र को 14 दिन के लिए 1 जीबी डेटा मिलता है। आइडिया का पैक आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, बिहार और झारखण्ड , गुजरात, हरियाणा और कर्नाटक में लागू है।

जैसा कि हमने बताया, बीएसएनएल ने 98 रुपये में कुल 39 जीबी डेटा देकर सभी का ध्यान खींचा था। इसमें यूज़र को 26 दिन तक 1.5 जीबी डेटा मिलता है। यह पैक यूज़र को 2.52 रुपये प्रति 1 जीबी की दर से फायदा देता है। जबकि जियो का 149 रुपये वाला पैक यूज़र के लिए 5.3 रुपये प्रति जीबी का है। एयरटेल पर जाएं तो इसमें भी यूज़र को 5.3 रुपये प्रति 1 जीबी का खर्चा उठाना पड़ेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Airtel, jio
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Pro हुआ 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने नया कॉर्डलैस वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 2600mAh बैटरी के साथ 75 मिनट लगातार क्लीनिंग, जानें कीमत
  2. Apple के आगामी iPhones में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा 
  3. गेमिंग के लिए लॉन्च हुआ Redmi K Pad 2 टैबलेट, इसमें है 3K डिस्प्ले, 9100mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम
  4. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
  6. 700W पावर और वायरलेस सेटअप! boAt ने भारत में लॉन्च किया Aavante Prime X साउंड सिस्टम
  7. Google Pixel का अप्रैल अपडेट बना सिरदर्द, यूजर्स बोले - 'फोन कुछ घंटों में हो रहा डाउन'
  8. Bitcoin में जोरदार तेजी, 78,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस
  9. Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE अगले महीने होंगे भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. OpenAI ने बेहतर इमेज जनरेशन और रीजनिंग कैपेसिटी के साथ ChatGPT Images 2.0 किया पेश
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.