डेली 3GB डाटा के साथ मिलेगा 1 साल तक फ्री Disney+ Hotstar VIP सब्सक्रिप्शन, कीमत केवल 448 रुपये

Airtel के इस खास प्लान की कीमत महज 448 रुपये है, जहां कंपनी का डेली 2 जीबी डाटा प्लान भी 500 रुपये से ज्यादा की कीमत में आता है। वहीं, कंपनी अपने ग्राहकों के लिए 500 रुपये से कम की कीमत में डेली 3GB डाटा प्लान लेकर आती है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 31 अगस्त 2021 14:00 IST
ख़ास बातें
  • Airtel के इस प्लान की वैधता 28 दिन तक की है
  • इस पैक में मिलता है Disney+ Hotstar VIP का सब्सक्रिप्शन
  • प्लान की कीमत 500 रुपये से भी है कम
Airtel के कई पॉपुलर प्लान भले ही अन्य टेलीकॉम कंपनियों के मुकाबले महंगे हों, लेकिन कंपनी कई ऐसे प्लान भी लेकर आती है जिसमें ग्राहकों को कम से कम कीमत में कई बड़े बेनेफिट्स मिलते हैं। आज हम आपको एयरटेल के एक ऐसे प्लान की जानकारी देने जा रहे हैं, जिसमें आपको डेली 1.5GB या 2GB डाटा बेनेफिट नहीं बल्कि डेली 3GB डाटा मिलने वाला है। लेकिन इस प्लान की खूबी केवल यहीं तक सीमित नहीं है बल्कि इस प्लान में कई अन्य बेनेफिट्स के साथ डिज़नी+ हॉटस्टार वीआईपी के रूप में ओटीटी सब्सक्रिप्शन भी प्राप्त होता है, वो भी पूरे एक साल तक के लिए। इसके अलावा, इस प्लान की एक और खासियत है वो है प्लान की कीमत। दरअसल इस डेली 3 जीबी डाटा प्लान की कीमत 500 रुपये से भी कम है।

Airtel के इस खास प्लान की कीमत महज 448 रुपये है, जहां कंपनी का डेली 2 जीबी डाटा प्लान भी 500 रुपये से ज्यादा की कीमत में आता है। वहीं, कंपनी अपने ग्राहकों के लिए 500 रुपये से कम की कीमत में डेली 3GB डाटा प्लान लेकर आती है। इसके अलावा, प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट भी प्राप्त होगा, जिसमें आप किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड बातें कर सकते हैं। साथ ही प्लान में डेली 100 फ्री एसएमएस भेजने की सुविधा भी शामिल है।
Advertisement

प्लान में मिलने वाले खास बेनेफिट की बात करें, तो इस प्लान में आपको Disney+ Hotstar VIP का सब्सक्रिप्शन मिलता है, वो भी पूरे 1 साल तक। डिज़नी+ हॉटस्टार वीआईपी सब्सक्रिप्शन में सिनेमा, मूवी, स्पोर्ट्स, डिजनी+ के किड्स केंटेंट का एक्सेस मिलता। इसके अलावा भारतीय टीवी शो और फिल्मों को सबसे पहले देखने की सुविधा भी होती है।

आपको बता दें, इस प्लान की वैधता 28 दिन तक की है। जिसका मतलब है कि उपरोक्त बेनेफिट्स आपको महज 28 दिन तक के लिए प्राप्त होंगे।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  2. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  3. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्
#ताज़ा ख़बरें
  1. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  2. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  4. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  5. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
  6. अब बच्चे नहीं चला पाएंगे Dating Apps, Apple ने Romantic AI Chatbots पर भी कसी लगाम
  7. EPFO की वॉट्सऐप सर्विस लॉन्च तो हुई, लेकिन काम नहीं कर रही, X पर यूजर्स ने जमकर की शिकायत
  8. चाबी रखने की टेंशन खत्म! Xiaomi लाया फिंगरप्रिंट वाला स्मार्ट लॉक, फोन से भी होगा कंट्रोल
  9. टूथब्रश बताएगा दांत साफ हुए या नहीं! Xiaomi का Electric Toothbrush 2 Pro लॉन्च, जानें कीमत
  10. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्टी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.