Airtel का ये है सबसे सस्ता डेली डाटा प्लान, कॉलिंग और SMS बेनेफिट भी है शामिल

एयरटेल के इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड टॉकटाइम मिलता है, जिसका मतलब है कि इस प्लान को एक्टिवेट कराने के 24 दिन तक एयरटेल ग्राहक अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग बेनेफिट का लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 29 अक्टूबर 2021 12:57 IST
ख़ास बातें
  • Airtel के प्लान में मिलती है 24 दिन तक की वैधता
  • एयरटेल के इस प्लान की कीमत 199 रुपये है
  • प्लान में मिलेगा डेली 1 जीबी डाटा एक्सेस
Airtel टेलीकॉम कंपनी अपने महंगे रीचार्ज प्लान के लिए जानी जाती है। हालांकि, यदि आप कंपनी के महंगे रीचार्ज प्लान में से किसी ऐसे रीचार्ज प्लान की तालाश कर रहे हैं, जिनमें आपको कम कीमत में अच्छे-खासे बेनेफिट प्राप्त हो तो यह लेख आज आपकी मदद करने वाला है। आज हम इस लेख में एयरटेल के एक ऐसे ही सस्ते रीचार्ज प्लान की जानकारी देने जा रहे हैं, जो कि डेली डाटा बेनेफिट्स प्रदान करता है। यह एयरटेल का सबसे सस्ता डेली डाटा रीचार्ज प्लान है, इसके अलावा इस प्लान में कॉलिंग और एसएमएस बेनेफिट्स जैसी सुविधाएं भी प्राप्त होती हैं।

Airtel के इस प्लान की कीमत 199 रुपये है, जो कि 24 दिन तक की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत है इस प्लान के तहत मिलने वाला डेली डाटा बेनेफिट। बता दें, यह एयरटेल टेलीकॉम कंपनी का सबसे किफायती डेली डाटा प्लान है, जिसमें आपको रोज़ाना कंपनी 1GB डाटा इस्तेमाल के लिए मुहैया कराती है। केवल डेली डाटा ही नहीं बल्कि इस प्लान में अन्य रीचार्ज प्लान की तरह कई अन्य बेनेफिट्स भी शामिल हैं।

एयरटेल के इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड टॉकटाइम मिलता है, जिसका मतलब है कि इस प्लान को एक्टिवेट कराने के 24 दिन तक एयरटेल ग्राहक  अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग बेनेफिट का लाभ उठा सकते हैं। इसमें (local + STD + roaming) शामिल हैं। साथ ही प्लान में डेली 100 फ्री एसएमएस की सुविधा भी मिलती है।

इस प्लान में Wynk Music,का फ्री एक्सेस भी प्राप्त होता है। साथ ही FASTag रीचार्ज कराने पर आपको 100 रुपये का कैशबैक भी मिलता है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.