Airtel ने की Google के साथ साझेदारी, अब रेगुलर SMS की जगह मिलेगा वॉट्सऐप जैसा फील

Airtel ने भारत में अपने यूजर्स को RCS मैसेजिंग सर्विस प्रदान करने के लिए टेक दिग्गज Google के साथ साझेदारी की है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 9 दिसंबर 2025 09:03 IST
ख़ास बातें
  • RCS या रिच कम्युनिकेशन एक ग्लोबल मैसेजिंग स्टैंडर्ड है।
  • इस साझेदारी के तहत Airtel प्रति RCS मैसेज 0.11 रुपये का चार्ज लेगा।
  • RCS सामान्य एसएमएस का एक नया और बेहतर वर्जन है।

RCS या रिच कम्युनिकेशन एक ग्लोबल मैसेजिंग स्टैंडर्ड है।

Photo Credit: Pexels/cottonbro studio

टेलीकॉम कंपनी Airtel ने कथित तौर पर भारत में अपने यूजर्स को रिच कम्युनिकेशन सर्विसेज (RCS) मैसेजिंग सर्विस प्रदान करने के लिए टेक दिग्गज Google के साथ साझेदारी की है। इस कदम के बाद Airtel यूजर्स सामान्य SMS की जगह पर गूगल के RCS प्लेटफॉर्म पर काम करने वाला एक ज्यादा एडवांस और बेहतर मैसेजिंग सर्विस का उपयोग कर सकेंगे। यहां हम आपको बता रहे हैं कि आरसीएस मैसेजिंग सर्विस क्या है और गूगल के साथ साझेदारी के बाद एयरटेल ग्राहकों को कैसा नया अनुभव मिलेगा।

RCS मैसेजिंग

RCS या रिच कम्युनिकेशन एक ग्लोबल मैसेजिंग स्टैंडर्ड है जिसे GSMA ने 2007 में सामान्य एसएमएस को अपग्रेड बनाने के लिए तैयार किया था। एक प्रकार से यह सामान्य एसएमएस का एक नया और बेहतर वर्जन है। इससे यूजर्स हाई क्वालिटी वाली फोटो और वीडियो भेज सकते हैं। किसी के टाइप करने का समय देख सकते हैं, रीड रिसिप्ट पा सकते हैं और बेहतर ग्रुप चैट करने की सुविधा भी मिलती है। यह मोबाइल डाटा या वाई-फाई पर काम करता है। इससे यूजर्स फोन के सामान्य मैसेज ऐप में वॉट्सऐप जैसा फील कर सकते हैं, जिससे यूजर्स को एक बेहतर और आसान चैटिंग का अनुभव प्रदान किया जाता है।

Airtel इतना लेगा शुल्क

द इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, इस साझेदारी के तहत Airtel प्रति RCS मैसेज 0.11 रुपये का चार्ज लेगा। एयरटेल और गूगल 80:20 रेवेन्यू शेयरिंग मॉडल पर सहमत हुए हैं। इसके तहत सभी RCS ट्रैफिक को एयरटेल के एआई बेस्ड स्पैम फिल्टर के जरिए रूट करना भी शामिल है। यह काफी जरूरी है, क्योंकि ऐसी संभावना थी कि एन्क्रिप्टेड RCS मैसेज मौजूदा सिक्योरिटी को बायपास कर सकते हैं।

Advertisement

Airtel की नई साझेदारी एक बड़ा बदलाव है, क्योंकि Airtel अब स्पैम कंट्रोल को बरकरार रखते हुए गूगल के RCS सिस्टम के साथ जुड़ गया है। एयरटेल के इस सर्विस के साथ जुड़ने के बाद Reliance Jio और Vodafone Idea समेत तीनों टेलीकॉम कंपनियां अब RCS का सपोर्ट करती हैं। ग्राहकों को इंटरैक्टिव मैसेज, बेहतर मीडिया और वेरिफाइड कम्युनिकेशन भेजने की सुविधा प्रदान करके भारत के बिजनेस मैसेज इकोसिस्टम को मजबूत बनाने की उम्मीद है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Airtel, Google, RCS Messaging, Rich Communication Services

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  5. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  7. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  8. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.