Airtel यूज़र्स को मुफ्त मिल रहा है 1 जीबी डेटा और असीमित वॉयस कॉलिंग: रिपोर्ट

एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Airtel एक एसएमएस भेजकर नए ट्रायल के बारे में उन यूज़र्स को सूचित कर रही है, जो इस ऑफर के हकदार हैं।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 10 अगस्त 2020 18:19 IST
ख़ास बातें
  • Airtel अपने कुछ चुनिंदा यूज़र्स को दे रही है 1 जीबी हाई-स्पीड डेटा
  • डेटा के साथ तीन दिनों के लिए मिल रही है असीमित वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी
  • एयरटेल जुलाई में भी पेश कर चुकी है इसी तरह का ट्रायल ऑफर

Airtel ने जुलाई में भी अपने कुछ यूज़र्स को मुफ्त 1 जीबी डेटा दिया था

Airtel अपने प्रीपेड यूज़र्स को तीन दिनों के लिए मुफ्त में 1 जीबी हाई-स्पीड डेटा के साथ-साथ मुफ्त इनकमिंग और आउटगोइंग कॉल की पेशकश कर रही है। यह मुफ्त ऑफर उन यूज़र्स के लिए है, जिन्होंने अपने खातों को रिचार्ज नहीं किया है। याद दिला दें कि हाल ही में नई दिल्ली स्थित टेलीकॉम कंपनी ने अपने उन यूज़र्स को 1 जीबी हाई-स्पीड डेटा देना शुरू किया था, जो कम कीमत वाले प्रीपेड प्लान से रीचार्ज कर रहे हैं। इनमें 48 रुपये और 49 रुपये के पैक शामिल हैं।

OnlyTech की रिपोर्ट है कि Airtel एक एसएमएस भेजकर नए ट्रायल के बारे में उन यूज़र्स को सूचित कर रही है, जो इस ऑफर के हकदार हैं। मैसेज का एक स्क्रीनशॉट भी साझा किया गया है, जिसमें तीन दिन के लिए यूज़र्स को मुफ्त में इनकमिंग और आउटगोइंग कॉल के साथ मुफ्त 1 जीबी हाई-स्पीड डेटा की बात कही गई है। इसमें यूज़र्स को अधिक लाभ प्राप्त करने के लिए एक असीमित पैक के साथ अपने खाते को रीचार्ज करने के लिए भी कहा गया है।

इस मुफ्त डेटा और वॉयस कॉलिंग लाभ को प्राप्त करने वाले एक कथित यूज़र ने अपने खाते को एक महीने से अधिक समय से रीचार्ज नहीं किया था। हालांकि, लाभ के लिए यूज़र्स का चयन करने के लिए क्या मापदंड है, इसे लेकर कंपनी ने कोई स्पष्टता नहीं दी है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि एयरटेल इस ट्रायल ऑफर को चुनिंदा सर्कल में दे रही है या पूरे देश में।

याद दिलाते चलें कि जुलाई के अंत में Airtel को 48 रुपये और 49 रुपये के पैक से रीचार्ज करने वाले यूज़र्स को तीन दिनों के लिए अतिरिक्त 1 जीबी हाई-स्पीड डेटा देते हुए देखा गया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Airtel, airtel offers
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.