Airtel अब 168 रुपये वाले रीचार्ज पैक में दे रही है हर दिन 1 जीबी 4जी डेटा

Airtel के नए रीचार्ज पैक में यूज़र को हर दिन इस्तेमाल के लिए 1 जीबी 2जी/ 3जी/ 4जी डेटा, प्रतिदिन 100 एसएमएस और अनलिमिटेड वॉयस कॉल (लोकल, एसटीडी और रोमिंग) की सुविधाएं मिल रही हैं। इस पैक की वैधता 28 दिनों की है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 21 सितंबर 2018 12:42 IST
ख़ास बातें
  • 168 रुपये वाला नया एयरटेल रीचार्ज पैक चुनिंदा यूज़र के लिए उपलब्ध
  • Airtel के इस पैक की वैधता है 28 दिनों की
  • Vodafone के पास 159 रुपये का पैक और Jio का पैक 149 रुपये का
Airtel द्वारा अपने 168 रुपये वाले प्रीपेड पैक में बदलाव किए जाने की खबर है। जानकारी मिली है कि दिल्ली और आंध्र प्रदेश-तेलंगाना टेलीकॉम सर्कल में चुनिंदा सब्सक्राइबर 168 रुपये वाले एयरटेल प्रीपेड पैक में अलग सुविधाएं पा रहे हैं। नए रीचार्ज में यूज़र को हर दिन इस्तेमाल के लिए 1 जीबी 2जी/ 3जी/ 4जी डेटा, प्रतिदिन 100 एसएमएस और अनलिमिटेड वॉयस कॉल (लोकल, एसटीडी और रोमिंग) की सुविधाएं मिल रही हैं। इस पैक की वैधता 28 दिनों की है। इस तरह से यूज़र को इस्तेमाल के लिए कुल 28 जीबी डेटा मिलेगा। एक रिपोर्ट के मुताबिक, Airtel अपने सब्सक्राइबर को हेलो ट्यून्स कॉलर ट्यून सेवा का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी दे रही है। मुफ्त सुविधाएं वैलिडिटी तक मौज़ूद हैं।

एयरटेल के रीचार्ज पैक में किए गए बदलाव के बारे में जानकारी Telecom Talk ने दी है। बता दें कि गैजेट्स 360 निजी तौर पर इन दावों की पुष्टि नहीं कर पाया है। Airtel की वेबसाइट पर भी यह रीचार्ज पैक पुरानी सुविधाओं और फायदों के साथ लिस्ट है।
Advertisement

बीते महीने Vodafone ने इस पैक के जवाब में 159 रुपये वाला रीचार्ज पैक उतारा था। इस प्रीपेड पैक में यूज़र को हर दिन 1 जीबी 2जी/ 3जी/ 4जी डेटा, प्रति दिन 100 एसएमएस और अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा मिलती है। बता दें कि अनलिमिटेड कॉल की एक सीमा है। हर दिन सर्वाधिक 100 मिनट कॉल किया जा सकेगा और हफ्ते भर में 1,000 मिनट। यह पैक दिल्ली, मुंबई, गुजरात, चेन्नई और आंध्र प्रदेश में उपलब्ध है।

इस हफ्ते ही Airtel ने पांच नए रीचार्ज पैक पेश किए थे। ये प्रीपेड रीचार्ज पैक 178 रुपये से लेकर 559 रुपये के हैं। इन सभी रीचार्ज पैक में सब्सक्राइबर को अनलिमिटेड वॉयस कॉल, मुफ्त एसएमएस, और डेटा मिलता है।
Advertisement

देखा जाए तो एयरटेल अपने नए पैक से Jio के 149 रुपये वाले रीचार्ज पैक को चुनौती दे रही है। इसमें जियो सब्सक्राइबर को हर दिन 1.5 जीबी 4जी डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल और प्रतिदिन 100 एसएमएस मिलता है। इस पैक की वैधता 100 दिनों की है। इस पैक की कीमत तो कम है ही, साथ में यह Airtel के 168 रुपये वाले रीचार्ज पैक से कई मायनों में ज़्यादा फायदेमंद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Airtel

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  3. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  4. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  5. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.