अब Blinkit 10 मिनट में घर पहुंचाएगा Airtel का SIM कार्ड, वो भी Rs 49 में!

SIM एक्टिवेशन की प्रक्रिया को भी आसान बनाया गया है। इसके लिए आधार-बेस्ड e-KYC ऑथेंटिकेशन यूज किया जाएगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 15 अप्रैल 2025 15:21 IST
ख़ास बातें
  • अब ग्राहक Blinkit से 10 मिनट में नया SIM कार्ड घर बैठे मंगवा सकते हैं
  • फिलहाल यह सुविधा दिल्ली, गुड़गांव, फरीदाबाद सहित कुल 16 शहरों में मिलेगी
  • SIM एक्टिवेशन की प्रक्रिया को भी आसान बनाया गया है

Photo Credit: Pexels

Bharti Airtel ने क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म Blinkit के साथ साझेदारी का ऐलान किया है, जिसके तहत अब ग्राहक 10 मिनट में नया SIM कार्ड घर बैठे मंगवा सकते हैं। यह इंडिया में किसी भी टेलिकॉम कंपनी की ओर से पहली बार ऐसी सर्विस शुरू की गई है। फिलहाल यह सुविधा दिल्ली, गुड़गांव, फरीदाबाद, सोनीपत, अहमदाबाद, सूरत सहित कुल 16 शहरों में उपलब्ध है।

कंपनी के मुताबिक, इस सर्विस से यूजर्स को नया SIM लेने के लिए स्टोर विजिट नहीं करना पड़ेगा। 49 रुपये की सर्विस फीस पर Airtel का नया प्रीपेड या पोस्टपेड SIM कार्ड सीधे ग्राहक के पते पर पहुंचाया जाएगा। इसके अलावा MNP (मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी) का ऑप्शन भी इसमें शामिल है, यानी अगर कोई यूजर अपना नेटवर्क प्रोवाइडर बदलकर Airtel नेटवर्क पर आना चाहता है, तो वो भी इस सुविधा का फायदा उठा सकता है।
Advertisement

Airtel SIM एक्टिवेशन की प्रक्रिया को भी आसान बनाया गया है। इसके लिए आधार-बेस्ड e-KYC ऑथेंटिकेशन यूज किया जाएगा। ग्राहक को एक ऑनलाइन लिंक और एक एक्टिवेशन वीडियो भेजा जाएगा, जिसमें पूरी प्रक्रिया बताई गई होगी।

कंपनी ने बताया है कि सपोर्ट के लिए ग्राहक Airtel Thanks ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं, और नए यूजर्स के लिए एक डेडिकेटेड हेल्पलाइन भी उपलब्ध होगी। हालांकि एक बात का ध्यान देना होगा कि SIM कार्ड को 15 दिन के अंदर एक्टिवेट करना जरूरी होगा।
Advertisement

Airtel Blinkit की यह साझेदारी के तहत फिलहाल जिन 16 शहरों में यह सर्विस शुरू की गई है, उनमें दिल्ली, गुड़गांव, फरीदाबाद, सोनीपत, अहमदाबाद, सूरतस, चेन्नई, भोपाल, इंदौर, बेंगलुरु, मुंबई, पुणे, लखनऊ, जयपुर, कोलकाता, हैदराबाद Airtel ने कहा है कि आने वाले समय में यह सुविधा और भी शहरों और कस्बों में शुरू की जाएगी।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Airtel, Blinkit, Blinkit Airtel SIM
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  3. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  2. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  3. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  4. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  5. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  7. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  8. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  9. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  10. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.