Airtel का नया प्लान, अनलिमिटेड फोन कॉल के साथ 50 जीबी डेटा

देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी में से एक एयरटेल ने दिवाली के मौके पर नया प्लान पेश किया है। कंपनी ने अपने पोस्टपेड ग्राहकों के लिए नया अनलिमिटेड वॉयस कॉल वाला पैक लॉन्च किया है। एयरटेल ने अपनी 'मायप्लान इनफिनिटी' सीरीज़ के तहत 999 रुपये का प्लान पेश किया है।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 12 अक्टूबर 2017 12:08 IST
देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी में से एक एयरटेल ने दिवाली के मौके पर नया प्लान पेश किया है। कंपनी ने अपने पोस्टपेड ग्राहकों के लिए नया अनलिमिटेड वॉयस कॉल वाला पैक लॉन्च किया है। एयरटेल ने अपनी 'मायप्लान इनफिनिटी' सीरीज़ के तहत 999 रुपये का प्लान पेश किया है। नया प्लान एयरटेल के मौज़ूदा और नए दोनों ग्राहकों के लिए है।

'माइप्लान इंफिनिटी' सीरीज का नया प्लान 999 रुपये का है। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉल के अलावा, डेटा का भी ऑफर है। 999 रुपये वाले प्लान में पोस्टपेड ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस कॉल (लोकल+एसटीडी), रोमिंग में इनकमिंग कॉल और आउटगोइंग कॉल पर कोई चार्ज नहीं लगेगा। इस प्लान में एयरटेल ग्राहकों को 50 जीबी 3जी/4जी डेटा भी ऑफर कर रही है। 50 जीबी का मुफ्त कोटा खत्म होने के बाद  ग्राहक 50 पैसा प्रति एमबी की दर से 1,000 रुपये तक का डेटा और इस्तेमाल कर सकते हैं। ख़ास बात है कि कंपनी 999 रुपये वाले इस प्लान को लेने वाले ग्राहकों को 6 महीने के लिए स्क्रीन रीप्लेसेंट का ऑफर दे रही है।
 

याद दिला दें कि कंपनी ने अगस्त में 999 रुपये का एक प्रीपेड प्लान लॉन्च किया था। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। इस प्लान में हर दिन सर्वाधिक 250 मिनट मुफ्त कॉल मिनट मिलते हैं और हफ्ते में सीमा 1,000 मिनट की है। अगर मुफ्त कॉल मिनट खत्म हो जाते हैं तो ग्राहक को एयरटेल से एयरटेल नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 10 पैसे प्रति मिनट और अन्य नेटवर्क पर 30 पैसे प्रति मिनट की दर से शुल्क देना होता है।

बुधवार को ही रिलायंस जियो के जियो फोन को चुनौती देने के लिए टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने बेहद ही सस्ता 4जी स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इसके लिए एयरटेल ने कार्बन मोबाइल्स के साथ साझेदारी की है और इस हैंडसेट को कार्बन ए40 इंडियन के नाम से जाना जाएगा। चौंकाने वाली बात यह है कि कार्बन ए40 इंडियन एक पुराना स्मार्टफोन है जो अब तक 3,499 रुपये में बिकता रहा है। यह अमेज़न इंडिया पर उपलब्ध भी है। अभी यही फोन एयरटेल के खास ऑफर के साथ 2,899 रुपये में बेचा जा रहा है। Airtel का दावा है कि इसकी प्रभावी कीमत 1,399 रुपये होगी। याद रहे कि जियो फोन को 1,500 रुपये में लॉन्च किया गया था और यह फोन प्रभावी तौर पर मुफ्त है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  2. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.